बेंगलुरु में सिंगर दिलजीत दोसांझ के 29 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट पर खतरे की आशंका जताई गई है। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हाल ही में उनके इंदौर और मुंबई में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर धमकी भरे ईमेल सामने आए हैं। पुलिस इन ईमेल की जांच कर रही है।
पुलिस टीम मुस्तैद
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरू कॉन्सर्ट से पहले ही धमकी भरे ईमेल शुरु हो गए है। बीते दिनों इंदौर और मुंबई कार्यक्रम को लेकर धमकी दी गई थी। धमकी भरा ईमेल मिलते ही धारावाड़ा पुलिस कमिश्नर ने पुलिस टीम को मुस्तैद कर दिया है। दिलजीत दोसांझ का Aura India Tour के तहत 29 नवंबर को बेंगलुरु के NICE Grounds में कार्यक्रम निर्धारित है।
29 नवंबर को होना है दिलजीत का कॉन्सर्ट
जानकारी के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 29 नवंबर को बेंगलुरु के मडावरा इलाके में NICE रोड ग्राउंड पर होने वाला है। इसी कार्यक्रम को निशाना बनाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है। धमकी भरे ईमेल में सिर्फ बम धमाके की बात नहीं कही गई, बल्कि लोगों को कॉन्सर्ट में बच्चों को साथ न लाने, आईफोन का जवाब न देने और मेट्रो से सफर न करने की चेतावनी भी दी गई है। इस संदेश के सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस को यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। अब जांच एजेंसियां इसकी पड़ताल कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि धमकी कितनी गंभीर और असली है, साथ ही ईमेल भेजने वाले की पहचान भी की जाएगी। फिलहाल इस धमकी की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कॉन्सर्ट रद्द होने की कोई जानकारी सामने आई है। ऐसे में जांच पूरी होने और पुलिस की आधिकारिक जानकारी आने तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को कहा पाखंडी, बोले- आप पागल हो गए हैं, पहले खुद को तो बचा लो