Panchayat Season 5 Trailer: फुलेरा में इस बार सिर्फ राजनीति नहीं, प्यार का भी जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जी हां, 'पंचायत सीजन 5' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और ट्रेलर ने आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। इस बार फुलेरा की सत्ता बदल चुकी है और सचिव जी की लव स्टोरी भी एक नया मोड़ लेने वाली है।

फुलेरा में हुआ सत्ता का खेला!

ट्रेलर देखकर साफ है कि इस बार फुलेरा की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने वाला है। गांव की सत्ता की तस्वीर बदल चुकी है और अब प्रधान जी के सामने नई चुनौतियां खड़ी होने वाली हैं। लेकिन कहानी में असली तड़का तब लगता है, जब गांव की राजनीति के बीच सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी सबके सामने आ जाती है।

बनराकस खोलेंगे सचिव जी के प्यार की पोल!

अब तक चार सीजन तक सचिव जी और रिंकी ने अपने प्यार को दुनिया की नजरों से बचाकर रखा। लेकिन इस बार उनका यह सीक्रेट ज्यादा दिनों तक छिपने वाला नहीं है। ट्रेलर में इशारा मिलता है कि बनराकस दोनों के रिश्ते का भंडाफोड़ कर देते हैं। फिर क्या था, पूरे फुलेरा में शुरू हो जाती है चर्चा और कानाफूसी\!

प्रधान जी का गुस्सा सातवें आसमान पर!

बेटी रिंकी और सचिव जी के रिश्ते की खबर सुनते ही प्रधान जी आगबबूला हो जाते हैं। गुस्से में वो सचिव जी को जोरदार थप्पड़ भी जड़ देते हैं। लेकिन इस बार सचिव जी भी पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। वो रिंकी का हाथ मांगकर अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाने की तैयारी में जुट जाते हैं।

कब रिलीज होगी पंचायत 5?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी शादी के मुकाम तक पहुंचेगी या फुलेरा की राजनीति उनके प्यार में फिर कोई अड़ंगा लगाएगी? इन सवालों के जवाब 3 दिसंबर 2026 को मिलेंगे, जब 'पंचायत सीजन 5' प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा। फिलहाल ट्रेलर ने इतना तो साफ कर दिया है कि इस बार फुलेरा में राजनीति, प्यार, थप्पड़ और ड्रामे का जबरदस्त तड़का लगने वाला है।

ये भी पढ़ें: Loco Pilot कैसे बनें 2026? योग्यता, परीक्षा, तैयारी और सैलरी की पूरी जानकारी