Avinash Mishra Cheating Allegations: ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन और ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं।

This may contain: two people standing next to each other in front of a building with shops on the street

इन चर्चाओं को उस वक्त और हवा मिल गई, जब ईशा ने अविनाश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। अब एक्ट्रेस की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने इस मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

This may contain: a man and woman are posing for the camera with their hair flying in the air

ईशा सिंह ने सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

ईशा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने भरोसा टूटने और चुप्पी बनाए रखने को लेकर अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने साफ संकेत दिया कि उनकी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए।

This may contain: a man and woman sitting at a table in front of a window overlooking the city

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर उन्हें ज्यादा परेशान किया गया तो वह पूरे मामले से जुड़े सबूत सामने लाने से पीछे नहीं हटेंगी।

eisha singh

ईशा ने पोस्ट में लिखा कि उनका चुप रहना और शांति बनाए रखना इस बात का संकेत नहीं है कि वह जरूरत पड़ने पर बोल नहीं सकतीं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए प्राइवेसी की बात करने वाले लोगों पर भी निशाना साधा।

This may contain: a man and woman sitting next to each other

'मुझे उस स्थिति तक न धकेलें'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि कुछ लोग एक तरफ रिश्तों को निजी रखने की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ खुद ही उन्हें सार्वजनिक चर्चा का विषय बना देते हैं।

This may contain: a man sitting in the back seat of a car next to a woman wearing sunglasses

उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी स्थिति में न पहुंचाया जाए, जहां उन्हें नामों के साथ सारे सबूत सार्वजनिक करने पड़ें। ईशा ने यह भी कहा कि वह पहले ही किसी पर भरोसा करके धोखा खा चुकी हैं।

Story pin image

अब वह इस सब से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स अविनाश मिश्रा से जोड़कर देख रहे हैं।

This may contain: a man and woman taking a selfie in front of a mirror with clothes on display

अविनाश मिश्रा ने भी की थी प्राइवेसी की अपील

दरअसल, इससे पहले अविनाश मिश्रा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लोगों से इस मामले को खत्म करने और आगे बढ़ने की अपील की थी।

This may contain: two people standing next to each other in front of some trees and bushes with one pointing at the camera

अविनाश ने लिखा था कि रिश्ते बेहद निजी होते हैं और उन्हें सार्वजनिक मनोरंजन का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से सभी की निजता का सम्मान करने की गुजारिश भी की थी।

This may contain: a man and woman standing next to each other in front of an airport terminal area

क्या सच में हुआ दोनों का ब्रेकअप?

ईशा और अविनाश की दोस्ती 'बिग बॉस' के दौरान चर्चा में आई थी। शो के बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए और उनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं।

This may contain: a man and woman standing next to each other in front of a building with tanks behind them

हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुलकर कुछ नहीं कहा। फिलहाल ईशा की पोस्ट के बाद ब्रेकअप और आपसी अनबन की अटकलें तेज हो गई हैं।

This may contain: a man and woman sitting next to each other

हालांकि, दोनों की ओर से अलग होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले पर अविनाश या ईशा आगे क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

This may contain: a man and woman standing next to each other in front of an umbrella covered area

ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो रहा है Reels का क्रेज? Gen Z को फिर भा रहा है 2000s वाला इंटरनेट!