UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 12 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹81,100 तक मासिक वेतन मिल सकता है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 तय की गई है।

12 पदों पर होगी भर्ती
UPSSSC की इस भर्ती के तहत कुल 12 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के 11 पद और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का 1 पद शामिल है। भर्ती उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय के कंप्यूटर संवर्ग में की जाएगी।

₹81,100 तक मिलेगी सैलरी
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A का पद पे लेवल-4 के तहत आता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों का वेतन ₹25,500 से ₹81,100 रुपये प्रति माह तक होगा। वहीं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर ₹19,900 से ₹63,200 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार मिलने वाले भत्ते और दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कल से शुरू होगा आवेदन
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है।

PET 2025 वाले उम्मीदवारों के लिए मौका
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक और कंप्यूटर संबंधी योग्यता पूरी करनी होगी। साथ ही मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग UPSSSC PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी। यानी जिन उम्मीदवारों ने PET 2025 में हिस्सा लिया है और भर्ती की बाकी पात्रता पूरी करते हैं, वे इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों को PET 2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

जरूरी तारीखें
* आवेदन शुरू: 7 सितंबर 2026
* आवेदन की आखिरी तारीख: 28 सितंबर 2026
* फीस/संशोधन की आखिरी तारीख: 5 अक्टूबर 2026
* कुल पद: 12
* अधिकतम वेतन: ₹81,100 प्रति माह

अगर आप UPSSSC PET 2025 में शामिल हुए हैं और कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़ी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु सीमा और अन्य सभी शर्तों को आधिकारिक अधिसूचना में जरूर पढ़ लें।

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: चुनावी मैदान में AIMIM की एंट्री तेज, 20 सितंबर से यूपी दौरे पर निकलेंगे ओवैसी