UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षकों के लिए यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPESSC), प्रयागराज की ओर से जारी नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, परीक्षा कार्यक्रम, फीस और एग्जाम पैटर्न समेत जरूरी जानकारी दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर 2026 से शुरू हो गया है। उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 8 अक्टूबर से एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुलेगी, जिसके जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन में जरूरी सुधार कर सकेंगे।
UP Special TET 2026 Exam Date: 3 नवंबर को परीक्षा
यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में होगी। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 1 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे।यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद परीक्षा अहम
सेवारत शिक्षकों के लिए यह परीक्षा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार नौकरी में बने रहने के लिए संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक यूपी स्पेशल टीईटी पास करना होगा।
UP Special TET 2026 Application Fee: कितनी है फीस?
यूपी स्पेशल टीईटी में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी और पेपर के अनुसार निर्धारित किया गया है।सामान्य, OBC और EWS: ₹1,000,SC/ST: ₹500 व
दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 300 है।प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा के अनुसार शुल्क देना होगा।
UP Special TET Exam Pattern: 150 सवाल, 150 अंक
यूपी स्पेशल टीईटी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों के पेपर की अवधि ढाई घंटे होगी। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 150 अंक होंगे।
खास बात यह है कि परीक्षा में किसी भी प्रश्न के गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
Primary Level Paper में क्या आएगा?
प्राइमरी लेवल के पेपर में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र,हिंदी,अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत,गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे
Upper Primary Level Paper का पैटर्न
अपर प्राइमरी लेवल के पेपर में भी कुल 150 प्रश्न होंगे। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र,हिंदी,अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत,विषय आधारित प्रश्न व गणित/सामाजिक अध्ययन से जुड़े विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे