TNPSC Group 4 Recruitment 2026: Tamil Nadu Public Service Commission ने ग्रुप 4 (CCSE-IV) भर्ती 2026 के लिए TNPSC Official Website पर कुल 6,574 पदों पर भर्ती के लिएअधिसूचना जारी कर दी है। TNPSC ने Certified Cloud Security Engineer के लिए पंजीकरण tnpsc.gov.in पर शुरू हो गया है। संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा चतुर्थ के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार टीएनपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर सीधा लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

10 जनवरी 2027 को आयोजित होंगी परीक्षाएं

परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2026 है। सुधार प्रक्रिया 9 नवंबर को शुरू होगी और 11 नवंबर, 2026 को बंद हो जाएगी। टीएनएपएससी सीसीई परीक्षा 10 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 6574 पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

अधिकांश पदों के लिए 10वीं SSFC पास होना अनिवार्य है। टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर जैसे पदों के लिए अतिरिक्त तकनीकी योग्यता जरूरी है। 19,500 रूपये से 62000 प्रति माह वेतन की शुरूआत होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

किन पदों पर निकली भर्ती

ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (VAO)
जूनियर सहायक (Junior Assistant)
टाइपिस्ट (Typist)
स्टेनोग्राफर / स्टेनो-टाइपिस्ट (Steno-Typist)
बिल कलेक्टर (Bill Collector)
वन रक्षक और वन वाचर (Forest Guard & Forest Watcher)

चयन प्रक्रिया

संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा - चतुर्थ (समूह चतुर्थ सेवाएँ) एक चरण की लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के आधार पर परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। योग्यता सूची या रैंकिंग सूची लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए 300 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है।

आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
टीएनपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध TNPSC ग्रुप 4 भर्ती 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
इसकी एक हार्ड कॉपी भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर संभाल कर रखें।

परीक्षा शुल्क

परीक्षा शुल्क ₹ 100 है। शुल्क का भुगतान इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय करना होगा, जब तक कि शुल्क छूट का दावा न किया गया हो। विशेष श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवार पात्रता मानदंडों के अनुसार परीक्षा शुल्क भुगतान से छूट का लाभ उठा सकते हैं। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए - इंटरनेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई के माध्यम से। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार टीएनएपएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।


यह भी पढ़ें: Delhi Police ने DMRC को लिखी चिट्ठी! आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का निवेदन