दिल्ली में कल 10 अक्तूबर को होने वाले सीजेपी प्रटेस्ट को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी है। दिल्ली से सटे बॉर्डर इलाकों पर चेकिंग व्यवस्था को बढ़ा दिया है। दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से पहले 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव रखा है।
दिल्ली पुलिस इसके लिए डीएमआरसी को एक पत्र लिखा है।जिसमें परिवहन रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम से जंतर-मंतर और नई दिल्ली जिले के अन्य स्थानों पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर चिन्हित मेट्रो स्टेशनों पर आवश्यक उपाय करने का अनुरोध किया। जिसमें संवेदनशील स्थानों की ओर अनियंत्रित भीड़ के इक्ट्ठा होने के हवाला दिया है।
कौन-कौन से स्टेशन रहेंगे बंद
मुख्य न्यायिक परिषद ने कथित "मत धांधली" के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। प्रस्तावित प्रतिबंध शुक्रवार को रात 9 बजे से शुरू होगा और स्थिति सामान्य होने तक 10 अक्टूबर को भी यह जारी रहेगा। 57 स्टेशनों में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, जनपथ, नई दिल्ली, मंडी हाउस, आईटीओ, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, करोल बाग, आईएनए, हौज खास, लाजपत नगर, जामिया मिलिया इस्लामिया, सीलमपुर, वेलकम, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी पूर्व और रोहिणी पश्चिम शामिल हैं।
डीएमआरसी लागू करें नियम
पुलिस ने डीएमआरसी से अनुरोध किया है कि वह प्रस्तावित उपायों को लागू करने के लिए अपने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दें। विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया है। मुख्य न्यायिक परिषद ने कथित "मत धांधली" के खिलाफ में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ जारी की चेतावनी, कहा- 'यह जमावड़ा है अवैध'