मसूरी: मसूरी से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है जहा नगर पालिका के 28 वर्षीय सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वही इस मौत के बाद मसूरी में आक्रोश की लहर पैदा हो गई है। हालांकि यह मामला टक्कर के बाद हुई मौत का बताया जा रहा है लेकिन पुलिस अब हत्या के एंगल पर भी इस मौत की जांच करेगी।

महिंद्रा पिकअप की टक्कर से हुई मौत

बता दें कि वही लोगो का कहना है कि सफाई कर्मी सतीश की मौत तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप की टक्कर से हुई है हालांकि पुलिस की जांच अब हत्या के एंगल पर भी आगे बढ़ रही है। वही घटना से नाराज वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोमवार को पिक्चर पैलेस चौक स्थित कुंडली चौकी पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका के कार्यों का बहिष्कार करते हुए चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक सतीश का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। वही सीओ मसूरी जगदीश पंत ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 105 के तहत एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,000, जनवरी से शुरू होगी 'भरोसा कर्मसूची' योजना

पालिका अध्यक्ष के समझाने पर भी नहीं माने प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन की सूचना पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी मौके पर पहुंचीं और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद सीओ मसूरी जगदीश पंत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला, अन्य आरोपितों की तलाश

सीओ जगदीश पंत के अनुसार, मामले में बीएनएस की धारा 105 के तहत एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटनाक्रम में दो अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस उन्हें भी जल्द हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टर: सुनील सोनकर

यह भी पढ़ें: दहेज के एक लाख रुपये को लेकर शादी में विवाद, लौटने लगी बारात; दूल्हे की जिद पर सात घंटे बाद हुई शादी