Delhi Railway Station Fire: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां लगे यूनियन बैंक के एक ATM में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग हरकत में आया और तुरंत तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।
दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक, ATM में आग लगने की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बुझाने का प्रयास जारी था।
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
और पढ़ें: नेपाल में खुलेगा IIT का कैंपस, PM मोदी ने किया ऐलान; 24 हजार करोड़ का पैकेज