SSC JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग केंद्रीय सरकारी संगठनों में कुल 1,748 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या mySSC मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में जूनियर इंजीनियर के अलावा इंडिया मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में साइंटिफिक असिस्टेंट से जुड़े पद भी शामिल हैं।

1748 पदों पर होगी भर्ती

SSC JE 2026 के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और टेलीकॉम जैसी इंजीनियरिंग स्ट्रीम से जुड़े पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा IMD में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद भी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं।यह पद केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में हैं। भर्ती के पद ग्रुप 'B' नॉन-गजेटेड कैटेगरी में आते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 2 सितंबर 2026 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे है। SSC के मुताबिक पेपर-I की परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 में और पेपर-II दिसंबर 2026 में होने की संभावना है।

कितनी देनी होगी फीस?

SSC JE के लिए सामान्य तौर पर आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग है। जूनियर इंजीनियर सिविल पदों के लिए संबंधित उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। कुछ पदों पर डिप्लोमा धारकों के लिए संबंधित कार्य अनुभव भी जरूरी है।इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है। वहीं टेलीकॉम से जुड़े JE पदों के लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, टेलीकम्युनिकेशन, IT या इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषयों में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की डिग्री जरूरी है।IMD के साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए संबंधित साइंस या तकनीकी विषयों में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद की पूरी योग्यता नोटिफिकेशन में जरूर देखनी चाहिए।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

SSC JE के ज्यादातर पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 30 साल तक है। कुछ पदों, जैसे CPWD और Director General of Lighthouses and Lightships से जुड़े पदों के लिए अधिकतम उम्र 32 साल तक है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

SSC JE के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के लेवल-6 के अनुसार वेतन मिलेगा। इसका पे स्केल 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये है। ये ग्रुप 'B' नॉन-गजेटेड पद हैं। इसके अलावा नियुक्ति की जगह और सरकारी नियमों के अनुसार अलग-अलग भत्ते भी मिल सकते हैं।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के दो पेपर के जरिए किया जाएगा। पहले पेपर में सफल उम्मीदवारों को दूसरे पेपर के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।