12वीं के बाद छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित होते है वहीं रिजल्ट में उम्मीद से कम नंबर आने पर कई छात्र परेशान हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि अब अच्छे करियर के रास्ते बंद हो गए हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज के समय में करियर बनाने के लिए सिर्फ 12वीं के नंबर ही मायने नहीं रखते। बल्कि आपकी रुचि, स्किल और सही कोर्स का चुनाव भी भविष्य में बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।

कंप्यूटर और डिजिटल क्षेत्र
अगर आपको टेक्निकल नॉलेज हैं और आपको कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्र में रुचि है, तो वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो एडिटिंग और एनीमेशन जैसे क्षेत्र देख सकते हैं। इन क्षेत्रों में डिग्री के साथ-साथ आपकी व्यावहारिक स्किल भी काफी महत्वपूर्ण होती है। साथ ही इन कोर्सेज के लिए सरकार की तरफ से भी कई सारी योजनाए बनाई जाती हैं

डिजाइनिंग और क्रिएटिव फील्ड
वही अगर आप कुछ क्रिएटिव सोच रखते हो या फिर आपकी रूचि डिजाइनिंग जैसे फील्ड में हो तो आप डिजाइनिंग और क्रिएटिव फील्ड भी चुन सकते हैं
जिन छात्रों को क्रिएटिव काम पसंद है, उनके लिए फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन और फोटोग्राफी जैसे विकल्प मौजूद हैं। इस क्षेत्र में अच्छा पोर्टफोलियो बनाकर करियर के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। साथ ही इस फील्ड में काम कर रहे लोगो की डिमांड भी अधिक देखने को मिलती हैं

होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी
होटल मैनेजमेंट भी एक विकल्प है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, एयरलाइन, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े क्षेत्रों में काम करने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि इस फील्ड में रूचि रखने वाले छात्रों की डिमांड केवल देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं वही काफी कम खर्च में आप इस कोर्स को किसी वभी अच्छे इंस्टिट्यूट से कर सकते है

मीडिया और कंटेंट से जुड़े कोर्स
अगर आपको लिखना, कैमरे के सामने बोलना, वीडियो बनाना या सोशल मीडिया एक्टिव होना पसंद है, तो मीडिया, पत्रकारिता, कंटेंट क्रिएशन और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कोर्स पर भी विचार कर सकते हैं।

पैरामेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्स
12वीं के विषय और पात्रता के अनुसार अलग-अलग पैरामेडिकल, लैब टेक्नीशियन, फार्मेसी, नर्सिंग जैसे क्षेत्रों में भी विकल्प हो सकते हैं। इन कोर्स की पात्रता अलग-अलग होती है, इसलिए आवेदन से पहले संस्थान और संबंधित पाठ्यक्रम की शर्तें जरूर जांचें।

सिर्फ नंबर नहीं, स्किल भी जरूरी
आज के समय में कंपनियां और संस्थान उम्मीदवार की पढ़ाई के साथ उसकी कम्युनिकेशन, कंप्यूटर, समस्या सुलझाने और व्यावहारिक काम करने की क्षमता को भी महत्व देते हैं। इसलिए कम नंबर आने के बाद निराश होने के बजाय किसी एक उपयोगी स्किल पर लगातार काम करना बेहतर है।

कोर्स चुनते समय रखें ध्यान
किसी भी कोर्स में सिर्फ इसलिए एडमिशन न लें क्योंकि दूसरे लोग उसे कर रहे हैं। फीस, पाठ्यक्रम, मान्यता, कॉलेज की गुणवत्ता, आगे की पढ़ाई और रोजगार के अवसरों की जानकारी लेने के बाद ही फैसला करें।

याद रखें, 12वीं के नंबर आपके करियर का सिर्फ एक हिस्सा हैं, पूरी कहानी नहीं। सही दिशा, मेहनत और उपयोगी स्किल के साथ कम अंकों के बाद भी अच्छा करियर बनाया जा सकता है।