September School Holidays Holiday List 2026: सितंबर 2026 में स्कूली छात्रों के लिए कई छुट्टियां आने वाली हैं। त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण इस महीने कई राज्यों में स्कूल अलग-अलग दिनों पर बंद रहेंगे।
जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा समेत कई धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के चलते छात्रों को छुट्टी मिलेगी। हालांकि, छुट्टियों की तारीखें राज्य सरकार, शिक्षा बोर्ड और स्कूलों के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी यात्रा या प्लानिंग से पहले अपने स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर को जरूर चेक कर लें।
सितंबर 2026 में देशभर के स्कूलों की छुट्टियां
सामान्य छुट्टियों के शेड्यूल के अनुसार सितंबर महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे।
| तारीख | दिन | छुट्टी |
| 4 सितंबर 2026 | शुक्रवार | जन्माष्टमी |
| 6 सितंबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
| 13 सितंबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 20 सितंबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 26 सितंबर 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार |
| 27 सितंबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
राज्यवार स्कूल छुट्टियों की लिस्ट
सितंबर में कई छुट्टियां ऐसी भी हैं जो सिर्फ कुछ राज्यों या क्षेत्रों में लागू होंगी। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के आधार पर स्कूल बंद रह सकते हैं।
5 सितंबर: पंजाब में छुट्टी
पंजाब में 5 सितंबर को बाबा जीवन सिंह जयंती के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रह सकती है।यह दिन सिख इतिहास की महत्वपूर्ण हस्ती बाबा जीवन सिंह की याद में मनाया जाता है।
12 सितंबर: पंजाब में विशेष अवकाश
पंजाब में 12 सितंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व और सारागढ़ी दिवस के मौके पर छुट्टी रहेगी।
14 सितंबर: गणेश चतुर्थी की छुट्टीगणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।कुछ राज्यों में इसी दिन हरतालिका तीज भी मनाई जाएगी।
17 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा
बिहार, असम और गुजरात के कुछ हिस्सों में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्कूल बंद रह सकते हैं।इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है, जिन्हें निर्माण और शिल्प कला का देवता माना जाता है।
18 सितंबर: गुजरात में संवत्सरी पर्व
गुजरात में 18 सितंबर को जैन समुदाय के प्रमुख त्योहार संवत्सरी के कारण छुट्टी रह सकती है।यह पर्व क्षमा और आध्यात्मिक साधना से जुड़ा हुआ है।
21 सितंबर: केरल और राजस्थान में छुट्टी
केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस और राजस्थान में रामदेव जयंती/तेजा दशमी के कारण कुछ क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे।
23 सितंबर: हरियाणा में शहीदी दिवस
हरियाणा में 23 सितंबर को शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा।इस दिन शहीदों को सम्मान दिया जाता है।
25 सितंबर: अनंत चतुर्दशी
महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात समेत कुछ राज्यों में 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन के कारण स्कूल बंद रह सकते हैं।
28 सितंबर: पंजाब में भगत सिंह जयंती
पंजाब में 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह जयंती के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
ध्यान रखने वाली बात
स्कूलों की छुट्टियां राज्य, बोर्ड और संस्थान के हिसाब से बदल सकती हैं। CBSE, ICSE और राज्य बोर्ड के स्कूलों में अलग-अलग कैलेंडर लागू हो सकते हैं,इसलिए छात्रों और अभिभावकों को छुट्टी की पुष्टि के लिए अपने स्कूल या शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना जरूर देखनी चाहिए।