SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक अच्छा मौका दिया है। SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) कैटेगरी के तहत की जा रही है। भर्ती के जरिए इंटरनेशनल बैंकिंग ग्रुप (IBG) में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा।

35 पदों पर होगी भर्ती

SBI की इस भर्ती के तहत कुल 35 ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। इनमें 14 पद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) और 21 पद मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (MMGS-II) के लिए निर्धारित हैं। जो उम्मीदवार दोनों ग्रेड के लिए निर्धारित योग्यता और अनुभव पूरा करते हैं, वे दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।

19 सितंबर तक करें आवेदन

SBI ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख तक इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी परेशानी हो सकती है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (IIBF) से फॉरेक्स ऑपरेशंस में सर्टिफिकेशन जरूरी है। यह सर्टिफिकेट 31 जुलाई 2026 या उससे पहले जारी हुआ होना चाहिए।

उम्र सीमा कितनी है?

JMGS-I पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं MMGS-II पद के लिए आयु सीमा 23 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

लिखित परीक्षा नहीं, इंटरव्यू से होगा चयन

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। चयन प्रक्रिया में पहले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Current Openings सेक्शन में जाकर ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

इसे भी पढ़ें: खार्ग आइलैंड पर ट्रंप का बड़ा वार? ईरान के तेल हब को लेकर मचा हड़कंप!

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेज और सर्टिफिकेट अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।