इंडियन क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को टीम इंडिया की ओर से लगातार खेलने का मौका नहीं मिल पाता है। साल 2021 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद भी अब तक वो भारत के लिए कुल मिलाकर 40 मैच भी नहीं खेल सके हैं। उन्हें लास्ट टाइम साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। ऐसे में उन्होंने हाल ही में वापसी को लेकर काफी बड़ा बयान दिया है।
अब तक सिर्फ 32 मैचों में खेलते नजर आए हैं Ruturaj Gaikwad
साल 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अब तक भारत के लिए टी20 और वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 20 पारियों में 633 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 123* रन है और उन्होंने 1 शतक व 4 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 39.56 और स्ट्राइक रेट 143.53 का है।
वनडे की बात करें तो उन्होंने 9 मैचों की 8 पारियों में 228 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक आया है। गायकवाड़ ने यह शतक भारत के लिए अपने लास्ट मैच में जड़ा था। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ शतक जड़ा था और उसके बाद से ही स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित-धोनी समेत कई स्टार खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज, चेतेश्वर पुजारा ने चुने अपने 13 बेस्ट प्लेयर
हाल ही में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इंडियन क्रिकेट टीम में वापसी को लेकर बात करते हुए कहा कि वो बहुत कॉन्फिडेंट हैं और उन्हें बस अपने मौके का इंतज़ार है। गायकवाड़ ने 1 सितम्बर, 2026 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "बहुत कॉन्फिडेंट हूं, यह बस फिर से वापस जाने, फिर से रन बनाने के बारे में है और ज़ाहिर है कि मैं इन सालों में रन बना रहा हूं, इसलिए यह बस लगातार बने रहने और अपने मौके का इंतज़ार करने के बारे में है।"
लगातार मौकों पर बना रहे हैं रन
29 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने लास्ट 7 मैचों में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए कुल 310 रन बनाए हैं। गायकवाड़ ने 36 रन फर्स्ट क्लास और 274 रन लिस्ट ए मैचों में बनाए हैं। अब देखना होगा कि वो आगे कितने मैचों में कितने रन बनाएंगे और कब स्क्वाड में वापसी करेंगे।
मालूम हो कि वो आखिरी बार एशियन गेम्स स्क्वाड का हिस्सा थे और उनकी कप्तानी में भारत ने गोल्ड जीता था। लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं दिया गया है। यही नहीं उन्हें अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भी मौका नहीं मिला है, जिसकी शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: साल 2014 के बाद एक बार फिर आईपीएल जैसी लीग में खेलते नजर आएंगे बेन स्टोक्स, इस टीम का बने हिस्सा