IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे ने कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए एक नया ई-पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू किया है। यह कोर्स सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, इंजीनियर्स, आईटी प्रोफेशनल्स और डेटा साइंटिस्ट्स के लिए तैयार किया गया है। वहीं कंप्यूटर साइंस की जानकारी रखने वाले नए ग्रेजुएट्स भी एडमिशन ले सकते हैं।

IIT बॉम्बे के फैकल्टी सदस्यों ने तैयार किया डिप्लोमा प्रोग्राम

बताया जा रहा है कि इस प्रोग्राम को IIT बॉम्बे के फैकल्टी सदस्यों ने तैयार किया है, और ग्रेट लर्निंग इसका एडटेक पार्टनर है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई के साथ छात्रों को आईआईटी बॉम्बे कैंपस में सीखने का मौका मिलेगा। कोर्स में AI, मशीन लर्निंग और कंप्यूटर साइंस के एडवांस विषयों को शामिल किया गया है।

AI टूल्स चलाने के साथ कंप्यूटर साइंस की नींव होगी मजबूत


आपको बता दें, IIT बॉम्बे का यह e-PGD प्रोग्राम को 2 प्रमुख हिस्सों में बांटा गया है। पहला कंप्यूटर साइंस और दूसरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग है। दूसरा AI और ML वाले हिस्से में जनरेटिव AI, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM), AI एजेंट्स, RAG, MCP, डीप लर्निंग, कंप्यूटर विजन, NLP और रीइन्फोर्समेंट लर्निंग जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे।

कंप्यूटर साइंस के हिस्से में एल्गोरिदम और कॉम्प्लेक्सिटी, ब्लॉकचेन, वेब और सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी, क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्क सिक्योरिटी और बिग डेटा सिस्टम जैसे कई विषय शामिल हैं। इसका मतलब छात्रों को AI टूल्स चलाने की जानकारी के साथ उनके पीछे काम करने वाली तकनीक और कंप्यूटर साइंस की मजबूत नींव भी तैयार होगी।

ये भी पढ़ें:  यमुना सिटी में मजदूरों के लिए बड़ा प्लान, 4 सेक्टरों में बनेंगे लेबर चौक

कोर्स एक साल में पूरा किया जा सकता हैं

इस प्रोग्राम में छात्रों को कुल 6 पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे। इन दोनों प्रमुख श्रेणियों में से कम से कम दो-दो पाठ्यक्रम चुनना जरूरी होगा। इस एक साल में पूरा किया जा सकता है। हालांकि, छात्रों को 3 साल तक पूरा करने की सुविधा भी दी गई है। साथ ही पढ़ाई में ऑनलाइन लाइव और रिकॉर्डेड दोनों तरह की कक्षाएं शामिल होंगी। और तो और छात्रों को आईआईटी बॉम्बे कैंपस में जाकर सीखने का अवसर भी मिलेगा। वहीं संस्थान के अनुसार, यह कोर्स AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच प्रोफेशनल्स को मजबूत आधार देने और AI से जुड़ी नई भूमिकाओं के लिए तैयार करने में मदद करेगा।