Gujarat Roadways Recruitment 2026: गुजरात में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (GSRTC) ने हेल्पर के 2510 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति शुरुआती 5 वर्षों के लिए तय वेतन के आधार पर होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
6 अक्टूबर तक करें आवेदन
उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 तक करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
हेल्पर पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित आईटीआई ट्रेड पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पात्र ट्रेड में मोटर व्हीकल मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, कारपेंटर, पेंटर और शीट मेटल वर्कर सहित अन्य ट्रेड शामिल हैं।
आवेदक की उम्र 6 अक्टूबर 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी, हालांकि सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।
21,100 रुपये फिक्स्ड पे
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती पांच वर्षों तक 21,100 रुपये प्रतिमाह फिक्स्ड पे दिया जाएगा। पांच साल की सेवा पूरी करने के बाद निर्धारित सेवा शर्तों के अनुसार नियमित नियुक्ति के लिए पात्रता बन सकती है।
ये भी पढ़ें: RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में 4 हजार से ज्यादा नौकरी, जल्द करें आवेदन
लिखित परीक्षा से होगा चयन
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, अप्रेंटिसशिप वेटेज और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गुजरात का इतिहास-भूगोल और करंट अफेयर्स से 30 प्रश्न, गुजराती व्याकरण से 5, अंग्रेजी ग्रामर से 5, आईटीआई ट्रेड से 50 और बेसिक कंप्यूटर से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार गुजरात के OJAS पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र और पते से संबंधित जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। यदि किसी उम्मीदवार ने एक से अधिक आवेदन किए हैं, तो केवल अंतिम शुल्क भुगतान किए गए आवेदन को मान्य माना जाएगा। इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानी से भरना जरूरी है।
बुखार ठीक होने के बाद भी सीने में जकड़न! तो इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज