Gold Silver Rate: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज के भाव जानना जरूरी है। 14 सितंबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। तो वही शुद्धता के हिसाब से 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक सोने के भाव अलग-अलग हैं। हालांकि, शहर बदलने के साथ कीमत में मामूली अंतर भी देखने को मिलता है।
24 कैरेट सोने का भाव
आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹15,473 प्रति ग्राम है। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के लिए करीब ₹1,54,730 चुकाने पड़ सकते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और इसमें करीब 99.9 फीसदी शुद्धता होती है।
22 कैरेट सोने का भाव
22 कैरेट सोने का भाव करीब ₹14,185 प्रति ग्राम चल रहा है। 10 ग्राम की कीमत करीब ₹1,41,850 बैठती है। आमतौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें सोने के साथ दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं।
18 कैरेट सोने का भाव
18 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹11,605 प्रति ग्राम है। यानी 10 ग्राम के लिए करीब ₹1,16,050 का भाव बैठता है। 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल कई तरह की ज्वेलरी और डिजाइनर आभूषणों में किया जाता है।
दिल्ली और UP में सोने का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना करीब ₹1,54,730 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1,41,850 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ में भी सोने के भाव इसी के आसपास बने हुए हैं। स्थानीय सराफा बाजार और ज्वेलर के हिसाब से कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।
हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में रेट
मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,54,580 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1,41,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। हैदराबाद में भी सोने की कीमत करीब इसी स्तर पर बनी हुई है। हालांकि खरीदारी के समय स्थानीय बाजार के ताजा रेट को जरूर चेक करना चाहिए।
आज चांदी का भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत पर भी लोगों की नजर है। आज अलग-अलग शहरों में चांदी करीब ₹2.45 लाख से ₹2.66 लाख प्रति किलो के आसपास मिल रही है। यानी 10 ग्राम चांदी का भाव करीब ₹2,450 से ₹2,660 के बीच हो सकता है। शहर, टैक्स और स्थानीय बाजार के हिसाब से इसमें थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।