Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों पर आज भी निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है। शादी-ब्याह का सीजन हो या निवेश की तैयारी, सोने के भाव में होने वाला छोटा बदलाव भी खरीदारी के फैसले पर असर डालता है। आज 13 सितंबर यानि रविवार होने के कारण घरेलू बुलियन मार्केट में नियमित कारोबार बंद है, ऐसे में आज के लिए पिछले कारोबारी दिन के भाव को आधार माना जा रहा है। आइए जानते हैं 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी का भी आज का ताजा भाव क्या है।

24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और इसका इस्तेमाल निवेश के लिए ज्यादा किया जाता है। वही 12 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,54,560 प्रति 10 ग्राम रही, वही रविवार को नया कारोबार नहीं होने के कारण इसमें थोड़ा बदलाव देखा गया है हालांकि आज 13 सितम्बर को सोने के भाव ₹1,54,730 पर 10 ग्राम के आस पास बताया गया है।

22 कैरेट सोने का रेट

वही 22 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,41,540 प्रति 10 ग्राम है। आभूषण बनाने में 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। इसमें अन्य धातुओं की मिलावट होती है, जिससे यह 24 कैरेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत होता है।

18 कैरेट सोने की कीमत

हालांकि कि आज 18 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,15,920 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। इसमें सोने की शुद्धता 22 और 24 कैरेट से कम होती है, इसलिए इसकी कीमत भी अपेक्षाकृत कम रहती है।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में क्या है भाव?

शहर के हिसाब से सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,54,560 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट करीब ₹1,41,540 प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े बाजारों में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,54,410 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट करीब ₹1,41,540 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। साथ ही चांदी की कीमत भी शहर के हिसाब से अलग हो सकती है और दिल्ली में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक यह करीब ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम है।

चांदी का भाव

चांदी की कीमत करीब ₹2.45 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है। यानी एक ग्राम चांदी का भाव लगभग ₹245 बैठता है। पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले इसमें मामूली बदलाव देखने को मिला है।

Gold-Silver खरीदने से पहले ध्यान दें

सोने और चांदी का वास्तविक खरीद भाव शहर, ज्वेलर, टैक्स और अन्य शुल्क के आधार पर अलग हो सकता है। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और GST भी जुड़ते हैं, इसलिए दुकान पर मिलने वाला अंतिम बिल बाजार भाव से ज्यादा हो सकता है।

नोट: ऊपर दिए गए भाव उपलब्ध बाजार आंकड़ों पर आधारित हैं। रविवार को बुलियन मार्केट में नियमित कारोबार नहीं होने के कारण सोमवार को बाजार खुलने पर कीमतों में बदलाव संभव है।