IND vs SL 1st Test: 15 अगस्त से श्रीलंकाई सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट टीम को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने खेल जगत में सभी को हैरान कर दिया है। यह खबर एक कोच के मृत्यु की है और इस मामले में एक खिलाड़ी को गिरफ्तार भी किया गया है।

Galle टेस्ट से पहले आई बुरी खबर

बता दें कि भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच गाले में होने जा रहा है और दोनों ही टीमें इस मैच के लिए काफी समय से तैयारियों में लगी हुई थीं। लेकिन इस मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुसल मेंडिस के कोच सुमित फर्नांडो की मौत हो गई है। मैदान पर हुई लड़ाई के बाद अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

मैदान पर हुई लड़ाई के बाद गई सुमित फर्नांडो की जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलंबो के ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब में शनिवार, 8 अगस्त को दो खिलाड़ियों के बीच पानी पीने को लेकर विवाद हो गया और इसी के बाद माहौल गरमा गया और फिर एक खिलाड़ी ने 62 वर्षीय सुमित फर्नांडो पर हमला कर दिया, जिसके चलते अस्पताल में उनकी जान चली गई।

पुलिस ने बताया कि नल में पानी नहीं आ रहा था और इसके कारण खिलाड़ियों व कोच में कुछ कहा सुनी होने लगी। देखते-देखते मामला हाथ से निकलने लगा और 2 खिलाड़ियों की लड़ाई भी होगी। इसके बाद एक 17 वर्षीय खिलाड़ी ने कोच पर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत का असली कारण सामने नहीं आ सका है। लेकिन जांच में पता चला कि उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी थी।

कुसल मेंडिस के कोच थे सुमित फर्नांडो

बताते चलें कि सुमित फर्नांडो श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस के कोच थे। सुमित फर्नांडो का नाम श्रीलंका में काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। चूंकि उन्होंने कई खिलाड़ियों को कोचिंग दी और सही मार्गदर्शन से उनका क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया।

31 वर्षीय कुसल मेंडिस की बात की जाए तो अब तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 340 मैचों में 12492 रन बनाए हैं और जिस तरह से वो आगे बढ़ रहे हैं आसानी से 15 हजार या उससे अधिक रन बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:"मेरे रास्ते से हट...", मेहदी हसन पर भड़के मिचेल स्टार्क, AUS vs BAN टेस्ट में हुई गर्मा-गर्मी

Written By: Anil Kumar