BRICS Summit 2026 : भारत में सबसे बड़े और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स का आयोजन होगा। इसमें लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। भारत वसुधैव कुटुंबकम् और भारतीय परंपरा के आधार पर इस सम्मेलन में आने वाले अतिथियों की मेहमाननवाजी करेगा। NDMC ने सफाई, सड़कों. फुटपाथ, सीवर, ड्रेनेज और पार्कों को दुरूस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। 30 अगस्त को BRICS रन एंड राइड भी आयोजित होगी। जिसमें सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर खास ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रमों का आयोजन भारत मंडपम् में होगा

12-13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की जिम्मेदारी NDMC ने अपने संभाली है। विदेश मंत्रालय इस समिट को सफलतापूर्वक आयोजित करेगा। इसके लिए एनडीएमसी के सभी संबंधित विभागों के साथ मीटिंग कर उन्हें जरूरी निर्देश जारी कर चुके हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में 20 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल होंगे। समित से जुड़े सभी कार्यक्रमों का आयोजन भारत मंडपम् में किया जाएगा। इसके अलावा ज्यादातर विदेशी मेहमान NDMC के तहत आने वाले फाइव स्टार होटल्स में रुकेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर भी एक खाका तैयार किया जाएगा। इसमें उनकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवरों को पकड़ा जाएगा

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। एनडीएमसी सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्यक्रम से पूर्व और कार्यक्रम के पश्चात अतिरिक्त सफाई कर्मियों को तैनात करेगा। साल 2025 में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आवारा कुत्ते द्वारा विदेशी नागरिक को काटने की बात सामने आई थी। ऐसे घटनाओं से बचने के लिए इस बार सरकार ने पहले से ही तैयारी कर ली है। सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। आयोजन में उद्यान विभाग और वर्क्स डिपार्टमेंट की अहम भूमिका रहेगी। एनडीएमसी पूरे क्षेत्र को चमकाने का काम करेगी। समिट में शामिल होने वाले 20 देशों के मेहमाननवाजी को लेकर सभी की नजर में भारत की अच्छी छवि बनाने की व्यवस्था की गई है।

साज सजावट का रखा जाएगा पूरा ध्यान

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों का दायरा केवल दिल्ली को चमकाने भर का नहीं बल्कि साज-सजावट पर भी है। जगह-जगह फूलों से भरे गमले रखे जाएंगे। रेलिंग की पेंटिस, फुटपाथ और टूटी सड़कों की मरम्मत पर ध्यान दिया जाएगा। सीवर और ड्रेनेज लाइन पर भी खास ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा सड़कों से अतिक्रमण हटाकर अवैध पार्किंग के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनडीएमसी के डिप्टी चेयरमैन कुलजीत चहल का कहना है कि समिट को सफल बनाने के लिए तमाम विभागों को काम पर लगा दिया गया है। समिट से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिट शुरु होने से पूर्व 30 अगस्त की सुबह 6:30 बजे ब्रिक्स रन एंड राइट का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चीनी संकट भारत में होगा खत्म...त्योहारी सीजन से पहले भारत पहुंचेगी बड़ी खेप, कीमत पर पड़ेगा असर