US-Iran War: मिडटर्म चुनाव नतीजों ने अमेरिका समेत कई देशों के होश उड़ा दिए है। संसद के दोनों ही सदनों में डोनाल्ड ट्रंप को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या अब ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म होने जा रहा है?
यह कहना गलत नहीं होगा कि बीते कुछ दिनों में दुनिया का सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल चुका है। एक तरफ इजरायल में नेतन्याहू बहुमत से काफी दूर है तो वहीं दूसरी तरफ ट्रंप को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या US-Iran War युद्ध खत्म होने जा रहा है? आइए समझते है क्या है इसके मायने।
क्या खत्म हो जाएगा अमेरिका-ईरान युद्ध?
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजें अब साफ होने लगे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी संसद की दोनों ही सदनों में ट्रंप को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म होने जा रहा है?
ऐसा इसलिए क्योंकि मिडटर्म हार के बाद कहीं ना कहीं ट्रंप पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है। यह बात तो साफ है कि इस हार के बाद सबसे ज्यादा खुश ईरान ही होगा। इसके अलावा अब युद्ध को लेकर कई तरह की चर्चाएं फिर शुरू हो गई है।
कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट
अमेरिका मिडटर्म चुनाव के नतीजे आते ही कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। जो तेल 1 दिन पहले 114-113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। अब इसमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक कच्चा तेल 102 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है।
इस महीने बदलेगा अमेरिका का सियासी समीकरण
चुनाव में जीत हासिल करने के बावजूद डेमोक्रेट्स को कांग्रेस का औपचारिक नियंत्रण जनवरी 2027 में नई कांग्रेस के कार्यभार संभालने के बाद मिलेगा।
इसके बाद डेमोक्रेट्स के पास युद्ध के लिए अतिरिक्त फंडिंग को रोकने या सीमित करने, सरकारी खर्च पर निगरानी बढ़ाने और ट्रंप प्रशासन से जवाब मांगने जैसे विकल्प होंगे। सीनेट में बहुमत मिलने से राष्ट्रपति की नियुक्तियों पर भी डेमोक्रेट्स का प्रभाव बढ़ेगा।
यह भी पढ़े - मिडटर्म चुनाव में Donald Trump को मिली करारी हार से हड़कंप, ट्रंप की हार से भारत को ऐसे हो सकता है फायदा, जानें सबकुछ