Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला गया, जिसमें चेज मास्टर विराट कोहली ने 51 गेंदों पर शानदार 74 रन की मैच विनिंग नॉक खेली।

चेज मास्टर जिस समय बैटिंग के लिए आए, तब भारत का स्कोर 1 रन पर 1 विकेट हो गया। रोहित शर्मा पारी के पहले ही ओवर में शून्य पर पवेलियन लौटे, लेकिन यहां से किंग कोहली ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन 74 रन बनाए और ये रन बनाते ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक बड़े कीर्तिमान को भी पछाड़ दिया है।

सचिन को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने कीवी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 74 रन बनाए थे। इसके बाद वह वनडे क्रिकेट में रन चेज करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। दरअसल, सचिन ने भारत के लिए वनडे में रन चेज करते हुए 42.33 की औसत और 88.44 के स्ट्राइक रेट के साथ 8720 रन बनाए थे।

लेकिन अब कोहली इनसे आगे निकल गए हैं। विराट ने रन चेज करते हुए 66.21 की औसत और 95.03 के दमदार स्ट्राइक रेट से 8741 रन बना चुके हैं। कोहली, भारत के पूर्व बल्लेबाज के रिकॉर्ड से फिलहाल 21 रन आगे हैं और भविष्य में ये आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी

सचिन के अलावा विराट कोहली ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। विराट कोहली के वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971 रन हो चुके हैं और रिकी पोंटिंग ने भी अपने वनडे करियर में कीवियों के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे।

वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके बल्ले से 1750 रन निकले हैं। आपको बता दें कि, विराट कोहली अगले मैच में सिर्फ एक रन बनाते ही रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड से काफी आगे निकल जाएंगे।

कोहली ने पलटी बाजी

ईडन पार्क की पिच पर जहां अन्य बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, उसी मैदान पर किंग कोहली ने अपना ‘विराट रूप’ दिखाया था। रन चेज करनी उतरी टीम इंडिया का पहला विकेट सिर्फ 1 रन पर गिर गया था, लेकिन यहां से विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और कीवी गेंदबाजों को मैच में वापसी करने का कोई चांस नहीं दिया।

कोहली ने सिर्फ 51 बॉल में 145.09 के स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए थे, जबकि शुभमन गिल ने 56 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 37 रन बनाए। इस मैच में कम से कम 30 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले दोनों टीमों के बल्लेबाजों में विराट कोहली का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा था।

ये भी पढ़ें-वनडे में टीम इंडिया की ‘शुभ’ शुरुआत, 5 विकेट से जीता ऑकलैंड मैच, विराट-अर्शदीप रहे जीत के हीरो