नई दिल्ली: देश में परिसीमन बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी किसी भी तरह से परिसीमन बिल को संसद में पास करवाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि इसके लिए बीजेपी विपक्षी दलों में सेंध लगाने और राजनीतिक समीकरण बदलने की कोशिश कर रही है।
BJP किसी भी तरह डिलिमिटेशन बिल पास करा लेगी
दरअसल, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) "किसी भी तरह" डिलिमिटेशन बिल पास करने के लिए ज़रूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लेगी। उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी विपक्षी पार्टियों के सांसद (MP) को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। अल्वी ने दावा किया कि BJP तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), शिवसेना और शरद पवार के नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के गुट के सांसदो से सपोर्ट जुटाने की कोशिश कर रही है।
BJP कई सांसदों को तोड़ कर परिसीमन कानून पास कराने की फ़िराक़ में
इस संदर्भ में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि BJP ने ममता बनर्जी की पार्टी से 20 सांसदों को तोड़ लिए हैं।अगर वे DMK को अपने पाले में कर लेते हैं, तो उसके पास 22 सांसद हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना से पहले ही सात से आठ सांसदों को तोड़ लिया है। साथ ही शरद पवार की पार्टी भी उन्हें सपोर्ट कर सकती है, क्योंकि उनकी बेटी ने पहले ही इस बारे में बयान दे दिया है। इससे वे दो-तिहाई बहुमत के निशान तक पहुंच जाएंगे।
डिलिमिटेशन बिल पास होगी, तो देश में डेमोक्रेसी खत्म हो जाएगी
इसे लेकर अल्वी ने कहा कि, पहले उनके पास 298 सांसद थे, जब वे ज़रूरी नंबर पाने में नाकाम रहे। अगर वे दो या चार वोटों से कम रह जाते हैं, तो वे कुछ सदस्यों को वॉकआउट करवा सकते हैं। लेकिन अगर डिलिमिटेशन होता है, तो देश में डेमोक्रेसी खत्म हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मौजूदा स्वरूप में परिसीमन कानून पास होता है तो देश के लोकतंत्र पर गंभीर असर पड़ सकता है। राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा परिसीमन बिल पास करवाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।