Sheikh Hasina: भारत के पड़ोसी मुल्क में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। लगातार आगजनी, तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही है। यहां तक की आवाम ने मौजूदा मंत्री और मुहम्मद यूनुस के घर में आग लगा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपनी वापसी के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है।

छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक विद्रोह के बाद, वह दो साल पहले भारत आ गई थीं। हालाँकि, उनके लिए घर वापसी की राह काफी मुश्किल है, क्योंकि उन पर मौत की सजा का खतरा मंडरा रहा है।

जहाँ हसीना एक राजनीतिक नेता के तौर पर वापस लौटना चाहती हैं और उन्होंने पासपोर्ट की मांग की है, वहीं बांग्लादेश चाहता है कि उन्हें एक "आतंकवादी" के रूप में "हथकड़ी लगाकर" वापस सौंप दिया जाए। दूसरी तरफ हसीना की पार्टी आवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने 27 और 28 नवंबर को बंद का ऐलान कर दिया है। आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Sheikh Hasina की वापसी तय!

जानकारी के मुताबिक आवामी लीग के प्रवक्ता यद मुजम्मिल अली ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया की शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर बांग्लादेश लौटेंगी।

इस खबर के बाद बांग्लादेश में तनाव और बढ़ गया है। बता दें कि 16 दिसंबर 1971 को ही बांग्लादेश एक अलग देश बन गया था। इस खबर के बाद पड़ोसी मुल्क में सनसनी फैल गई है। इसके साथ ही तारिक रहमान की मुश्किलें बढ़ सकती है।

क्या बांग्लादेश में होगा तख्तापलट?

बीते 2 महीनों से बांग्लादेश में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। बताते चले कि बांग्लादेश ने हसीना को आतंकवादी करार देते हुए उन्हें कोई भी यात्रा दस्तावेज जारी करने से साफ इनकार कर दिया है।

बीएनपी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह केवल कैदी हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत प्रत्यर्पण के जरिए ही वापस आ सकती हैं। बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि हसीना के वापस लौटने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इसके इतर आवामी लीग ने देशभर में बंद का ऐलान कर दिया था।

यह भी पढ़े - Pakistan Violence: 'सिंध टूटा तो बहेगा खून का सैलाब'! असीम मुनीर के खिलाफ पाकिस्तान की सड़कों पर उतरा जनसैलाब, जानें पूरा मामला