Team India Probable Playing XI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में ब्लॉकबस्टर भिड़ंत देखने को मिली।

हालांकि, पहले मैच का परिणाम नहीं निकल पाया, लेकिन दूसरे और अंतिम मैच में भारत-न्यूजीलैंड की टीमें मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या रह सकती है। 

यशस्वी-केएल ओपनिंग

निर्णायक टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की शानदार सलामी जोड़ी पारी का आगाज करती नजर आएगी। पहले टेस्ट की पहली इनिंग में इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन की शतकीय साझेदारी की थी। जबकि इस मैच में यशस्वी ने 89 गेंदों पर तेज तर्रार 85 रन बनाए तो केएल राहुल ने 290 बॉल में 136 रन की शानदार सेंचुरी बनाई थी।

वहीं, नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल बैटिंग के लिए आ सकते हैं, जिन्होंने वेलिंगटन टेस्ट की पहली इनिंग में 175 बॉल में 80 रन बनाए थे। अब दूसरे टेस्ट में भी भारत के शीर्ष क्रम से ऐसी ही पारियों की उम्मीद होगी।

शुभमन-पंत भी फॉर्म में

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का हालिया फॉर्म भी कमाल का रहा है। पिछले मैच में शुभमन ने नंबर चार पर बैटिंग करते हुए शानदार 98 रन बनाए थे, लेकिन वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए।

अब वह दूसरे टेस्ट में अपनी इस शतक की ख्वाहिश को पूरा करना चाहेंगे। वहीं, ऋषभ पंत ने 153 गेंदों पर 128 रन ठोके थे। क्राइस्टचर्च में भी पंत और शुभमन से ऐसी ही धमाकेदार पारियों की उम्मीद होगी। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल भी निचले क्रम में आकर बड़ी पारी खेलने की काबिलियत रखते हैं।

गेंदबाजी में हो सकते हैं दो बदलाव

टीम मैनेजमेंट पहले टेस्ट की गलती को सुधारकर गेंदबाजी यूनिय में दो बड़े बदलाव कर सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

वहीं, आकाश दीप की जगह गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह भारत के अन्य तेज गेंदबाज होंगे, और बॉलिंग यूनिट को लीड करने की जिम्मेदारी बुमराह की होगी, जिन्होंने पिछले मैच में कुल 5 विकेट निकाले थे।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें- IPL 2027 में 1220 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, सिर्फ 66 क्रिकेटर पर लगेगी बोली, इतने विदेशी स्लॉट्स खाली