Saudi Arabia: हूती विद्रोहियों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों से विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट को निशाना बना रखा है, इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल है। हमले के दौरान अफरातफरी का माहौल और लोगों को इधर उधर भागते हुए देखा गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने दुनिया का ध्यान अपने और खींचा है। हमले में एक भारतीय नागरिक के भी मारे जाने की खबर है। विदेश मंत्रालय की तरफ से वहां पर रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट।

हमले का खौफनाक वीडियो वायरल

हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिसने् कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। भारत समेत कई देशों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमलों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है।

अब एयरपोर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। Ravinder Singh नाम के एक्स हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में धमाके के बाद टर्मिनल के आसपास धुआं और आग की लपटे दिखाई दे रही है। यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी और सुरक्षित जगह की ओर भागते लोग नजर आत रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो ने एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

हमले से कई लोगों की मौत

सऊदी अरब के लगातार प्रयासों के बाद भी हूती विद्रोहियों की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे है। पिछले दो दिनों से रियाद एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक कई लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है।

लगातार हमलों ने सऊदी अरब के सामने नागरिक ठिकानों की सुरक्षा मजबूत करने की चुनौती खड़ी कर दी है। एयरपोर्ट, विमान और दूसरे अहम बुनियादी ढांचे पर हमलों से न केवल यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और हवाई संपर्क पर भी असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े - गृह युद्ध की ओर बढ़ा Pakistan! खैबर पख्तूनख्वा में शहबाज सरकार ने बुलाई सेना, भारत में क्यों मची हलचल?