Russia: आज से कुछ साल पहले दुनिया भर में सार्स-कोव-2 के एक वायरस ने ऐसी तबाही मचाई थी, जिसमे लाखों लोग मारे गए थे। पूरी दुनिया में त्राहि-त्राहि मच गई थी। अब रूस से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने एक बार फिर दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल एक 28 वर्षीय महिला की मौत से सनसनी फैल गई है। महिला एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थी।

अब इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए है कि क्या कोविड की तरफ दुनिया में एक नई बीमारी जन्म लेने वाली है। हालांकि यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी, लेकिन एहतियातन लैब में काम कर रहे कर्मचारियों को मेडिकल निगरानी में रखा गया हैं।

रूस में विचित्र वायरस का तांडव

रूस में एक लैब कर्मचारी की मौत के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है कि क्या एक नए वायरस ने जन्म ले लिया है, क्योंकि महिला की मौत इन्फेक्शन की वजह से हुई थी।

रूस के मुख्य सरकारी मेडिकल ऑफिसर के साथ स्थानीय एंटी-एपिडेमिक काउंसिल की इमरजेंसी बैठक के बाद, इर्कुत्स्क के गवर्नर इगोर कोब्ज़ेव ने शुक्रवार को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। साथ ही संपर्क में आने वाले को मेडिकल निगरानी में रखा गया है, ताकि स्थिति को तुरंत कंट्रोल किया जा सके।

क्या दुनिया में मचेगी कोविड जैसी तबाही

साल 2020 में कोविड नाम की एक बीमारी ने ऐसा तांडव मचाया था, जिसमे सड़कें सूनी हो गई, लॉकडाउन लग गया था। कई दिनों तक लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए थे।

उसके बाद भी सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। अब रूस में नए वायरस को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है क्या यह वायरस कोविड जैसी तबाही मचा सकता है। बता दें कि विचित्र वायरस को लेकर रूस की तरफ से अधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है कि यह कौन सा वायरस है। लेकिन अब कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।