Nepal Flood: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बार फिर बाढ़ से तांडव मच गया है। बूढ़ी गंडकी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई घर बह गए। इसके बाद अधिकारियों ने रविवार सुबह नदी के किनारे बसे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश दिया।

कुछ दिन पहले ही नेपाल में बाढ़ से हजारों लोगों की जान चली गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे। यही कारण है कि प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड़ पर है। अधिकारियों को अभी तक जलस्तर में इस अचानक बढ़ोतरी का कारण पता नहीं चला है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Nepal Flood में कई घर बहे

जानकारी के मुताबिक अचानक आए पानी के साथ कीचड़ से कई घर बह गए। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने रविवार सुबह नदी के किनारे बसे इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया और संभावित बाढ़ की चेतावनी दी।

चेतावनी में कहा गया है कि बूढ़ी गंडक नदी में चुमानुवमी ग्रामीण नगर पालिका-6 की ओर से भारी बाढ़ आ रही है, इसलिए जब तक बाढ़ का पानी निकल न जाए, त्रिशूली दोभान तक नदी के पास न जाएं। ऊंची जगहों पर रहें। बाढ़ पूर्वानुमान विभाग।" जानकारी के मुताबिक अभी तक 4 लोग लापता है।

बिहार में क्यों मची अफरातफरी

गौरतलब है कि नेपाल की बूढ़ी गंडक नदी का नेपाल और बिहार से गहरा भौगोलिक और जल-संबंधी कनेक्शन है। चूंकि नेपाल की बूढ़ी गंडक नदी बिहार में भी बहती है, यही कारण है कि अब नेपाल में आई बाढ़ से बिहार में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक अगर स्थिति चिंताजनक होती है तो बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय समेत कई जिले इसकी चपेट में आ सकते है। हालांकि अब देखना होगा कि नेपाल में किस तरह की तबाही हुई है, अगर ऐसा होता है कि बिहार को भी सतर्क होने की जरूरत है।