Nepal Flood : नेपाल के भोटेकोशी में आए जलजले से मची तबाही से जान माल को काफी हानि पहुंची है। नुवाकोट के त्रुशूली स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा भी बाढ़ की चपेट में आ गई थी। फिल्हाल स्थिति अब सामान्य है लेकिन चिंताजनक है। पुलिस और संबंधित टीमें तकरीबन 8 घंटे तक चले अभियान में बैंक से लगभग 50 करोड़ का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली करेंसी और चांदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
बैंक से करीब 50 करोड़ नेपाली करेंसी का सोना बरामद
त्रिशूली इलाके में स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा में बाढ़ का पानी घुस गया। पूरा बैंक पानी में डूब गया था। अब जब स्थिति सामान्य हो गई है। तो बैंक में फंसी करोड़ों की स्थिति को सुरक्षित बचाने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया गया है। इस दौरान बैंक से करीब 50 करोड़ नेपाली करेंसी का सोना पुलिस को मिला है। पानी और बैंक के लॉकर और अन्य हिस्सों तक पहुंचना काफी बड़ी चुनौती साबित हुआ।
8 घंटे लगातार चलाया अभियान
इसके बावजूद पुलिस और संबंधित टीमों ने तकरीबन 8 घंटे लगातार अभियान चलाकर बैंक के अंदर रखी कीमती धातुओं और नकदी को सुरक्षित बाहर निकाला है।पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभी सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 50 करोड़ नेपाली करेंसी का सोना, चांदी व डेढ़ करोड़ रूपये की नकदी और अन्य कीमती सामान भी बरामद किया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं।
बाढ़ का पानी और मलबा भरा
भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज बहाव की वजह से सड़के और आस-पास के इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। कई स्थानों पर बाढ़ का पानी और मलबा भरा है। इस त्रासदी के बीच त्रिशूली स्थित बैक शाखा में रखी करोड़ों की संपत्ति को सुरक्षित निकालना भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। तकरीबन 8 घंटे चले इस अभियान के बाद करोड़ों रूपये का सामान बैंक अधिकारियों और प्रशासन ने बरामद कर राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें :