Bilawal Bhutto: गत कुछ महीनों से पाकिस्तान में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। खैबर पख्तूनख्वा में तो शहबाज सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। इससे पहले लगातार यह खबरें सामने आ रही पाकिस्तान में राज्यों का बंटवारा करके नए प्रांत का मुद्दा टकराव की वजह बनता जा रहा है।
इसे लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के मुखिया बिलावल भुट्टो जरदारी ने मुल्ला मुनीर और शहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर धमकी दी है कि अगर बंटवारा होता है तो कराची की सड़कों पर खून बहेगा। मालूम हो कि सिंध ऐसा प्रांत है जहां खनिज का भंडार है। इसे इलाके पर अमेरिका की भी नजर है।
Bilawal Bhutto की मुल्ला मुनीर को खुली चेतावनी
OPindia की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिलावल भुट्टो ने कहा, “अगर सिंध को जबरन बांटा गया, तो कराची की सड़कों पर बहने वाले खून के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।” मंगलवार को कराची प्रेस क्लब के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “मैं ऐसा खून-खराबा नहीं देखना चाहता।”
उन्होंने आगे चेतावनी दी कि सड़कों पर “कूड़ा नहीं, खून” दिखेगा, और कोई भी हिंसा सिर्फ एक शहर या एक मौत तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने हैदराबाद और सिंध के अन्य हिस्सों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हालात बिगड़ सकते हैं। पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी के एक प्रस्ताव को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
सिंध पाकिस्तान के लिए क्यों है महत्वपूर्ण?
सिंध की सबसे बड़ी ताकत कराची है। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश का प्रमुख कारोबारी और वित्तीय केंद्र है। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज, बड़े बैंक, औद्योगिक इकाइयां और कई प्रमुख कंपनियां कराची में स्थित हैं।
कराची बंदरगाह और पोर्ट कासिम के जरिए पाकिस्तान का बड़ा समुद्री व्यापार होता है। देश के आयात और निर्यात में इन बंदरगाहों की अहम भूमिका है। पेट्रोलियम, खाद्य सामग्री, मशीनरी और अन्य जरूरी सामान की आवाजाही के लिए भी यह क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा सिंध में प्राकृतिक गैस, तेल और अन्य खनिज संसाधन भी पाए जाते हैं। यहां कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, सीमेंट, रसायन और अन्य उद्योग भी विकसित हुए हैं। यही कारण है कि मुल्ला मुनीर की नजर लगातार सिंध पर गड़ी हुई है।
यह भी पढ़े - Pakistan: भुखमरी, कंगाली के बाद अब इस मामले में भी पड़ोसी मुल्क ने हासिल किया नया मुकाम, खबर जान आ जाएगी हंसी