नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "अलायंस में कुछ भी मांगने की ज़रूरत नहीं है।"
सीट-शेयरिंग आपसी सहयोग से तय होगी, न कि पक्की मांगों से
विधानसभा चुनाव 2027 में सीटों के बटबारे को लेकर इमरान मसूद का कहना है कि समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों का बंटवारा आपसी बातचीत और सहमति से तय होगा। इसमें किसी एक पार्टी के मांगने या दूसरी पार्टी के देने जैसी बात नहीं होनी चाहिए। दोनों दलों को साथ बैठकर यह तय करना चाहिए कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच सीट-शेयरिंग की बातचीत आपसी सहयोग से तय होगी, न कि पक्की मांगों से।
गठबंधन में बराबरी और आपसी सम्मान का भाव होना चाहिए
दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कई दौर की बातचीत हो रही है। दोनों दलों की कोशिश है कि चुनाव से पहले सीटों को लेकर सहमति बनाई जाए और गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाए। इससे पहले भी इमरान मसूद सीट बंटवारे को लेकर कह चुके हैं कि सीट से ज्यादा महत्वपूर्ण सरकार बदलना है। इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन में बराबरी और आपसी सम्मान पर जोर दिया था।
सीटों की 'मांग' करने और 'सहयोग' करने में फ़र्क है: इमरान
इस संदर्भ में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ोर देते हुए कहा कि सीटों की 'मांग' करने और 'सहयोग' करने में फ़र्क है और कहा कि गठबंधन में किसी को कुछ भी मांगने की ज़रूरत नहीं है। गठबंधन के अंदर, यह सहयोग की बात है। हम अंदर बैठकर इस बारे में बात करेंगे। वहीं, सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बातचीत के बीच दोनों दलों के नेताओं के बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में गठबंधन के समीकरणों को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को करना है।