Instagram Muse Feature: Instagram इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को शेयर मेन्यू में MUSE नाम का नया ऑप्शन दिखाई दे सकता है। यह किसी पोस्ट या रील को शेयर करने वाला सामान्य फीचर नहीं है, बल्कि Meta के नए AI एजेंट Muse से जुड़ा है। Meta ने Muse को एक पर्सनल AI एजेंट के तौर पर पेश किया है, जिसका मकसद यूजर्स के रोजमर्रा के कई कामों में मदद करना है।
Instagram के शेयर मेन्यू में MUSE पर टैप करने के बाद Muse from Meta की ऐप लिस्टिंग खुल सकती है। यहां इसे “Your personal AI agent” बताया गया है। हालांकि, इसकी उपलब्धता हर देश और लोकेशन में एक जैसी नहीं है।
टिकट बुकिंग से लेकर रिमाइंडर तक
Muse को सिर्फ सवालों के जवाब देने वाले AI टूल के तौर पर नहीं, बल्कि अलग-अलग कामों को प्लान करने और उन्हें पूरा करने में मदद करने वाले एजेंट के रूप में डिजाइन किया गया है। उदाहरण के लिए, यह टिकट की कीमतों पर नजर रखने और सही समय आने पर रिजर्वेशन बुक करने में मदद कर सकता है।
इसके अलावा ईमेल में मिले किसी फॉर्म को भरने और उससे जुड़ी आगे की प्रक्रिया में सहायता लेने का विकल्प भी दिया गया है। जरूरी कामों के लिए Muse रिमाइंडर भी दे सकता है।
खर्च समझने और पैसे बचाने में मदद
Muse का इस्तेमाल पर्सनल फाइनेंस से जुड़े कामों में भी किया जा सकता है। यह यूजर के खर्च को समझने के बाद पैसे बचाने के तरीके सुझा सकता है। मसलन, कौन-से सब्सक्रिप्शन बंद किए जा सकते हैं या किन खर्चों को कम किया जा सकता है। हालांकि, किसी भुगतान या खर्च को मंजूरी देने से पहले यूजर के पास फैसला लेने का विकल्प रहता है।
Goals को बनाएगा प्लान
Muse में यूजर्स अपने अलग-अलग लक्ष्यों को एक प्लान में बदल सकते हैं। इसमें Dinner Reservations, Marathon Prep और Save for New Car जैसे उदाहरण दिए गए हैं। यानी किसी लक्ष्य को सिर्फ याद रखने के बजाय उसके लिए आगे के कदम तय करने में AI की मदद ली जा सकती है।
कई ऐप्स से कनेक्ट हो सकता है Muse
Muse को कई ऐप्स और सेवाओं से कनेक्ट करने का विकल्प भी दिखाया गया है। इनमें Gmail, Google Calendar, Health, Facebook, Instagram, Peloton और Finance शामिल हैं। इन कनेक्शन्स के जरिए Muse अलग-अलग सेवाओं से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करके यूजर के कामों को व्यवस्थित करने में मदद कर सकता है।
इस तरह Instagram में दिख रहा MUSE ऑप्शन Meta के AI को सोशल मीडिया से आगे बढ़ाकर रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल करने की दिशा में एक कदम माना जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 75 लाख का मकान… फिर भी किराए के घर में जिंदगी! बुजुर्ग दंपती की कहानी देख भावुक हुए लोग