Huawei Launch 2026 Watch Air: Huawei अपनी नई स्मार्टवॉच Huawei Watch Air को 24 नवंबर को चीन में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस अपकमिंग वॉच का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें इसका शानदार और स्लिम डिजाइन देखने को मिला है। खास बात यह है कि इस स्मार्टवॉच में टाइटेनियम बॉडी, स्क्वायर डिस्प्ले और दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, लीक रिपोर्ट्स में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का भी दावा किया गया है।

Huawei Watch Air का डिजाइन होगा खास

Huawei Watch Air की सबसे बड़ी खासियत इसका पतला डिजाइन है। कंपनी के टीजर के मुताबिक, इसकी मोटाई सिर्फ 6.9mm होगी। इसमें स्क्वायर शेप वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके चारों तरफ 1.4mm के बेहद पतले बेजल्स मिलेंगे।

वॉच की बॉडी ग्लॉसी टाइटेनियम से तैयार की गई है, जबकि स्क्रीन की सुरक्षा के लिए सैफायर ग्लास दिया जा सकता है। कंपनी ने इसके सिल्वर, लाइट गोल्ड और ब्लैक टाइटेनियम कलर ऑप्शन भी दिखाए हैं। इसके साथ अलग-अलग स्ट्रैप विकल्प मिलने की भी उम्मीद है।

3,500 निट्स ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Huawei Watch Air में 1.92 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें LTPO 2.0 टेक्नोलॉजी दिए जाने की उम्मीद है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक हो सकती है। वहीं, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो करीब 86 प्रतिशत बताया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मिल सकते हैं एडवांस हेल्थ और फिटनेस फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Huawei Watch Air में Watch 6 जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलने की संभावना है। वहीं, इसके स्पोर्ट्स ट्रैकिंग फीचर्स Huawei Watch GT 7 Pro जैसे हो सकते हैं। हालांकि, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और अन्य हेल्थ फीचर्स को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

7 दिन तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत

लीक के मुताबिक, इस स्मार्टवॉच में हाई-सिलिकॉन स्टैक्ड बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर सात दिनों तक चल सकती है। इससे पहले एक लीक में इसकी बैटरी लाइफ पांच दिन बताई गई थी।

Huawei Watch Air को चीन में 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसी इवेंट में Huawei Mate X8 फोल्डेबल स्मार्टफोन और Mate 90 Air भी पेश किए जा सकते हैं। फिलहाल स्मार्टवॉच की कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट में होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 300 लोगों में सिर्फ 6 का सिलेक्शन! नौकरी पाना हुआ Harvard में मुश्किल!