अपनी पूरी जिंदगी की कमाई और मेहनत से बनाया हुआ आशियाना अगर बुढ़ापे में ही छिन जाए, तो उस दर्द का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। आगरा में सामने आए एक बुजुर्ग दंपती के मामले ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। वायरल वीडियो में करीब 70 वर्षीय राम बिलास कटारा और उनकी पत्नी हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वे कई वर्षों से किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।
75 लाख खर्च कर बनाया था मकान
बुजुर्ग दंपती का दावा है कि उन्होंने जिंदगी भर की जमा पूंजी से करीब 75 लाख रुपये खर्च कर अपना घर बनवाया था। उनका आरोप है कि जनवरी 2022 में बेटे और बहू ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद से वे किराए के मकान में रह रहे हैं। वीडियो में बुजुर्ग महिला रोती हुई नजर आती हैं, जबकि राम बिलास कटारा न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने की बात कहते हैं। उन्होंने अपने बेटे की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से भी की।
सोशल मीडिया पर उमड़ा गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बुजुर्ग दंपती के प्रति सहानुभूति जताई। कई लोगों ने ऐसी औलाद की आलोचना की और कहा कि कानूनी विवाद अपनी जगह है, लेकिन माता-पिता को बुढ़ापे में अकेला छोड़ना बेहद दुखद है।
View this post on Instagram
वीडियो को _sarcastic\_engineerr_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए जाने की बात सामने आई है। पोस्ट पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, ऐसी औलाद भगवान किसी को न दे।वहीं दूसरे ने कहा कि ऐसे बच्चों को भगवान का डर भी नहीं है। फिलहाल मामले की पूरी सच्चाई और संपत्ति को लेकर अधिकार अदालत के फैसले के बाद ही स्पष्ट होंगे।
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले शीशे की तरह चमकाएं किचन स्लैब! इस तरीके से करें सफाई