Instagram यूजर्स के लिए मेटा की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने एक ऐसा नया फीचर पेश किया है। जिसका इंतजार यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे। अब यूजर्स स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी उसमें बदलाव कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि स्टोरी को एडिट करने के लिए उसे डिलीट करके दोबारा पोस्ट करने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले से मिले व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई भी सुरक्षित रहेंगे। हालांकि, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को केवल 15 मिनट का समय मिलेगा।
View this post on Instagram
अब स्टोरी नहीं होगी डिलीट
अभी तक Instagram पर स्टोरी पोस्ट करने के बाद अगर कोई स्पेलिंग मिस्टेक हो जाती थी या म्यूजिक और टेक्स्ट में बदलाव करना होता था, तो यूजर्स को स्टोरी डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी। इससे पहले स्टोरी पर मिले व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई भी खत्म हो जाते थे। लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स पोस्ट की गई स्टोरी में ही जरूरी बदलाव कर पाएंगे।
सिर्फ 15 मिनट के अंदर मिलेगा एडिट करने का मौका
Instagram के नए फीचर में सबसे अहम बात इसकी टाइम लिमिट है।
टेक्स्ट और कैप्शन में सुधार।
स्टोरी का म्यूजिक बदलना।
नए स्टिकर्स जोड़ना या हटाना।
ड्रॉइंग और अन्य क्रिएटिव एलिमेंट्स में बदलाव।
सबसे अच्छी बात यह है कि इन बदलावों के बाद भी पुराने व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई बरकरार रहेंगे।
Instagram Story को पोस्ट करने के बाद कैसे करें एडिट?
सबसे पहले Instagram ऐप खोलें।
अपनी पोस्ट की हुई Story पर जाएं।
स्क्रीन के नीचे दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट वाले More ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां आपको Edit Story का विकल्प दिखाई देगा।
Edit Story पर क्लिक करके टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर्स या ड्रॉइंग में बदलाव करें।
बदलाव पूरा होने के बाद उसे सेव कर दें।
ध्यान रखें कि यह सुविधा स्टोरी पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर ही उपलब्ध होगी।
एडिट की गई स्टोरी पर दिखेगा Edited का लेबल
Instagram ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक और व्यवस्था की है। अगर कोई यूजर अपनी स्टोरी पोस्ट करने के बाद उसमें बदलाव करता है, तो उस स्टोरी पर Edited का लेबल दिखाई देगा। इससे देखने वाले लोगों को पता चल सकेगा कि स्टोरी को पोस्ट करने के बाद एडिट किया गया है।
Instagram में आएंगे ये नए फीचर्स भी
स्टोरी एडिटिंग के अलावा Instagram अपने Stories सेक्शन में कुछ और बदलाव भी कर रहा है।
स्टिकर्स के लिए नए फॉन्ट, रंग और डिजाइन मिलेंगे।
एक साथ कई फोटो चुनना और पोस्ट करना आसान होगा।
फोटो के बैकग्राउंड में नए ब्लर और ग्रेडिएंट इफेक्ट मिलेंगे।
स्टोरी को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नए क्रिएटिव विकल्प मिलेंगे।
कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को होगा फायदा
Instagram का यह नया अपडेट खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और बिजनेस अकाउंट चलाने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। अब छोटी-मोटी गलती सुधारने के लिए पूरी स्टोरी डिलीट नहीं करनी पड़ेगी। इससे उनकी स्टोरी की पहुंच और पहले से मिले एंगेजमेंट को बनाए रखने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर Instagram का यह अपडेट यूजर्स को पोस्ट करने के बाद भी अपनी स्टोरी पर ज्यादा नियंत्रण देने वाला है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, निवेशकों और खरीदारों के लिए सुनहरा मौका?