नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय वीडियो गेम Grand Theft Auto 6 (GTA-6) के ट्रेंड का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की है। पीएम मोदी की यह पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने GTA-6 से प्रेरित तस्वीरों के जरिए साल 2013 से लेकर 2026 तक भारत में हुए बदलावों और विकास की तुलना पेश की है।
GTA-5 और GTA-6 के बीच भारत में हुए बदलावों को दिखाया गया
इस संदर्भ में PM मोदी ने पोस्ट के साथ लिखा, "India is playing a whole new game!" यानी भारत अब एक बिल्कुल नया खेल खेल रहा है। दरअसल, इस पोस्ट में GTA-5 के रिलीज होने के समय यानी 2013 के भारत और GTA-6 के दौर यानी 2026 के भारत के बीच बदलावों को दिखाया गया है। इसमें भारत की अर्थव्यवस्था, गरीबी में कमी, स्वच्छता अभियान, सौर ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी और अंतरिक्ष क्षेत्र में हुई प्रगति जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है।
GTA-6 के ट्रेंड के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की आई प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट में भारत के 'Fragile Five' अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने से लेकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में जगह बनाने तक का जिक्र है। इसके अलावा इंटरनेट डेटा की कीमतों में गिरावट, बिजली कनेक्टिविटी और रक्षा निर्यात में बढ़ोतरी को भी भारत की उपलब्धियों के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। PM मोदी की इस पोस्ट में गेमिंग की लोकप्रिय संस्कृति के जरिए युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करते हुए भी दिखाई देती है। वहीं GTA-6 के ट्रेंड के बीच प्रधानमंत्री की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
PM मोदी ने GTA 6 लॉन्च कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया शेयर
दरअसल, 19 नवंबर 2026 को 13 साल बाद GTA 6 लॉन्च हुआ है और इंटरनेट पर इस गेम को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर GTA की ट्रेंडिंग का हिस्सा बनते हुए भारत के विकास की झलक दिखाई है। पीएम के इस पोस्ट में सबसे पहले GTA 5 और GTA 6 के बीच भारत में हुए बदलावों की बात की गई है। इसके बाद साल 2013 यानी GTA 5 के लॉन्च के समय भारत की आर्थिक स्थिति को ग्राफ के जरिए दिखाया गया है। वहीं, इसके नीचे GTA 6 के दौर में भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताया गया है।
PM मोदी ने आंकड़ों के जरिए भारत में हुए बदलाव को दर्शाया
PM मोदी के इस पोस्ट में गरीबी के आंकड़ों के जरिए भी भारत में हुए बदलाव को दिखाया गया है। इसके बाद पोस्ट के मुताबिक, GTA 5 के लॉन्च के समय साल 2013 में गरीबी का यह आंकड़ा 27% था, जो GTA 6 के दौरान साल 2026 में घटकर 2.6% रह गया है। इसके साथ ही इस पोस्ट में स्वच्छता के आंकड़ों को भी दिखाया गया है। जिसके अनुसार, साल 2013 में यह आंकड़ा 39% था, जो अब 100% हो गया है। इसी तरह सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भारत की तरक्की को भी GTA के थीम के जरिए दिखाया गया है। PM मोदी के इस पोस्ट में बताया गया है कि साल 2013 में भारत की सोलर क्षमता 2.82 GW थी, जो अब बढ़कर 175 GW हो चुकी है। इसके अलावा रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन के आंकड़े भी शेयर किए गए हैं। जिसके अनुसार, पहले करीब 20% रेलवे नेटवर्क का इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ था, जबकि अब यह आंकड़ा बढ़कर 99.6% हो गया है।