जयपुर: राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर निशाना साधा है। पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजों के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस्तीफे की मांग की है। इसे लेकर कांग्रेस ने दावा किया है कि ग्रामीण मतदाताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ अपना फैसला सुनाया है। 

राजस्थान पंचायत चुनावों में BJP का "पूरी तरह सफाया" हो गया

पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को दावा किया कि पंचायत चुनावों में राज्य में BJP का "पूरी तरह सफाया" हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने कहा कि चाहे पंचायत चुनाव हों या नगर निगम चुनाव, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हर जगह करारी हार मिली है।

जनता ने BJP की झूठी जीत की कहानी का करारा जवाब दिया

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह आरोप लगाते हुए कहा कि BJP ने बेईमानी से परिसीमन, पुलिस प्रशासन और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल करके नगर निगम चुनावों में "जीत की झूठी कहानी" बनाई थी। उन्होंने कहा कि, आज राजस्थान की जनता ने BJP की उस झूठी जीत की कहानी को करारा जवाब दिया है। इसे लेकर डोटासरा ने कहा कि चुनाव के ये नतीजे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी, फेल हेल्थकेयर सिस्टम और भ्रष्टाचार पर लोगों के गुस्से को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि, तीन साल से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी, फेल हेल्थकेयर सिस्टम और भ्रष्टाचार का बोझ झेल रहे लोगों ने BJP की भजनलाल सरकार के काम पर अपना फैसला सुनाया है।
 

ये भी पढ़ें- UP Election 2027: अखिलेश की PDA को चुनौती देंगे ओवैसी-आजाद?, 26 नवंबर को होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन!