नई दिल्ली: इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने शनिवार को सोशल मीडिया की बड़ी कंपनी मेटा (Meta) को एक अल्टीमेटम दिया। इसमें उसने सरकारी आदेश पर कथित तौर पर भारतीय अकाउंट्स को रोकने, राजनीतिक पोस्ट्स को ऑटोमेटेड ब्लॉक करने, विपक्ष की आवाज़ों पर रोक लगाने और भारतीय संविधान का पालन करने को लेकर मेटा के सामने चार प्रमुख मांगें उठाईं है। इसके साथ ही उन्होंने सात दिनों का अल्टीमेटम भी दिया है।
IYC ने Meta से मांगी ब्लॉक अकाउंट्स की जानकारी
इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने पिछले छह महीनों में सरकारी आदेश पर रोके गए भारतीय अकाउंट्स की संख्या एवं उनमें से कितने अभी भी ब्लॉक हैं, इसकी डिटेल्स Meta से मांगीं है। इसके साथ ही इसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ज़िक्र करने वाले या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आलोचना करने वाले पोस्ट्स को कथित तौर पर ऑटोमेटेड ब्लॉक करने के लिए भी सफाई मांगी।
IYC ने Meta को दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम
यूथ कांग्रेस ने मेटा को सात दिनों का समय देते हुए कहा है कि प्रतिबंधित अकाउंट्स और पोस्ट बहाल किए जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर वह अदालतों और सड़कों पर अपनी लड़ाई जारी रखेगा। IYC ने आरोप लगाया है कि मेटा विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और स्वतंत्र कंटेंट क्रिएटर्स की आवाज को दबा रहा है। संगठन ने मेटा के सामने चार प्रमुख मांगें रखते हुए सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
Meta को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करना होगा
दरअसल, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट प्रतिबंधित किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। IYC का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की आलोचना करने वाली पोस्ट को ऑटोमेटेड तरीके से ब्लॉक किया जा रहा है। संगठन ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए मेटा से जवाब मांगा है। यूथ कांग्रेस ने कहा है कि अगर मेटा भारत में कारोबार करना चाहता है तो उसे देश के संविधान और नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करना होगा।