India-Israel Defence Deal: भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारत ने इजरायल के साथ ₹1,976.40 करोड़ का रक्षा समझौता किया है। इस डील के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात Barak Point Defence Missile System का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इस समझौते से भारतीय नौसेना की हवाई रक्षा क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
18 नवंबर 2026 को रक्षा मंत्रालय ने इजरायल की कंपनी Israel Aerospace Industries (IAI) के साथ यह अनुबंध किया। इसके तहत मिसाइल सिस्टम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जाएगा। ऐसे समय में जब हिंद महासागर क्षेत्र में सामरिक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, भारत का यह कदम समुद्री सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस डील से पाकिस्तान-चीन जैसे देशों के होश उड़ने वाले है।
भारत-इजरायल के बीच ₹1,976 करोड़ की बड़ी डिफेंस डील
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते का मुख्य उद्देश्य भारतीय नौसेना के जहाजों पर लगे Barak Point Defence Missile System को आधुनिक बनाना और पुराने पड़ चुके तकनीकी उपकरणों की समस्या दूर करना है।
इस परियोजना के तहत -
मिसाइल सिस्टम के हार्डवेयर का आधुनिकीकरण होगा।
सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जाएगा।
पुराने और अप्रचलित उपकरणों को बदलने की व्यवस्था होगी।
नौसेना के युद्धपोतों की हवाई रक्षा क्षमता को बेहतर बनाया जाएगा।
चीन - पाकिस्तान के उड़े होश
भारत की समुद्री सुरक्षा रणनीति में हिंद महासागर की अहम भूमिका है। चीन लगातार इस क्षेत्र में अपनी नौसैनिक मौजूदगी और समुद्री गतिविधियों का विस्तार कर रहा है। वहीं पाकिस्तान भी अपनी नौसैनिक क्षमताओं को आधुनिक बनाने में जुटा है।
ऐसे माहौल में भारत द्वारा अपने युद्धपोतों की हवाई रक्षा क्षमता को अपग्रेड करना सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है।
इस समझौते को सीधे चीन या पाकिस्तान के खिलाफ किसी सैन्य कदम के रूप में देखना उचित नहीं होगा। लेकिन भारत और इजरायल के इस दोस्ती से दुश्मन देशों के बीच हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े - India Bangladesh Ganga Water Treaty: बांग्लादेश की हेकड़ी निकालेगा भारत! गंगा जल संधि पर इंडिया की चाल से हड़कंप