टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
CJI का बड़ा बयान- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं गृह युद्ध की और बढ़ा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में शहबाज सरकार ने बुलाई सेना पटना में दोपहर 12 बजे गेट पब्लिक लाइब्रेरी से आज होगी लेफ्ट के प्रदर्शन की शुरुआत AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का बयान, मेरा INDIA ब्लॉक से कोई लेना-देना नहीं अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन एक्टिविटी, 3 उड़ानें डायवर्ट दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी की शिकायत पर केजरीवाल समेत AAP नेताओं पर FIR दर्ज पंजाब में फाजिल्का की अनाज मंडी में पानी भरने से लाखों क्विंटल अनाज हुआ खराब मेरठ में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार सीएम योगी किसानों को आज भेजेंगे 483 करोड़ रुपये ग्वादर में BLA की बोट आर्मी के अटेक में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवानों की मौत का दावा
राज्य

विधानसभा चुनाव के बाद TMC को मिली बड़ी राहत, बार काउंसिल में ममता की पार्टी का दबदबा कायम

West Bengal Bar Council Election: पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। 23 सीटों में से TMC ने 15 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि BJP और लेफ्ट फ्रंट को 3-3 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने अपनी 2 सीटें बरकरार रखीं। महिला आरक्षित सीटों पर भी TMC का दबदबा रहा।

विधानसभा चुनाव के बाद TMC को मिली बड़ी राहत, बार काउंसिल में ममता की पार्टी का दबदबा कायम
West Bengal Bar Council Election: पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है।…

West Bengal Bar Council Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सियासी मोर्चे पर कई चुनौतियों का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस के लिए बार काउंसिल चुनाव के नतीजे राहत लेकर आए हैं। पश्चिम बंगाल बार काउंसिल की 23 सीटों के लिए हुए चुनाव में TMC ने 15 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 3 सीटों से संतोष करना पड़ा।

चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। नतीजों में TMC सबसे आगे रही, जबकि लेफ्ट फ्रंट और BJP को बराबर 3-3 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने भी अपनी 2 सीटों पर कब्जा बरकरार रखा।

महिला आरक्षित सीटों पर भी TMC का दबदबा

इस बार बार काउंसिल चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देशों के तहत 23 में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। इन आरक्षित सीटों में TMC ने 4 पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई।बार काउंसिल ऑफ इंडिया अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार दो और महिला सदस्यों को नामित करेगा। इन सदस्यों के शामिल होने के बाद पश्चिम बंगाल बार काउंसिल में कुल सदस्यों की संख्या 25 हो जाएगी।

पिछले चुनाव में BJP और कांग्रेस की स्थिति

पिछले चुनाव के मुकाबले BJP की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। पार्टी पिछली बार भी 3 सीटों पर जीती थी और इस बार भी उसके खाते में 3 सीटें ही आई हैं। कांग्रेस भी अपनी दोनों सीटें बचाने में सफल रही।सबसे ज्यादा नुकसान लेफ्ट फ्रंट को हुआ है। पिछले चुनाव में वाम मोर्चे के पास 4 सीटें थीं, लेकिन इस बार उसकी संख्या घटकर 3 रह गई। ऐसे में TMC ने जहां अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा, वहीं विपक्षी खेमे में सीटों का समीकरण कुछ बदला है।

TMC समर्थित वकीलों में जश्न

नतीजे सामने आने के बाद TMC समर्थित वकीलों के बीच उत्साह देखने को मिला। तृणमूल लीगल सेल से जुड़े शुभाशीष चक्रवर्ती सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों में रहे। उनके अलावा वैश्वानर चटर्जी, अंसार मोंडल, अशोक देब, इंद्रनील बसु और सिद्धार्थ मुखर्जी जैसे TMC समर्थित उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की।TMC लीगल सेल के सदस्य संजय बर्धन के मुताबिक, राज्य की अलग-अलग जिला अदालतों में बड़ी संख्या में वकीलों ने मतदान किया था। अब संगठन की ओर से बार काउंसिल में नया बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Written By: Shivashakti Narayan Singh

 
Rajeev Singh

आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो