पश्चिम मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा ब्लॉक में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर गुटबाजी शुरू हो गई। यहां कथित तौर पर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान डेबरा के विधायक (MLA) शुभाशीष ओम के साथ मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गए। उन्हें डेबरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उगाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर हमला
इस मामले में विधायक ने कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं पर उगाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बीच उगाही यानी जबरन पैसे वसूलने के आरोप भी लगाए गए हैं। घटना ने इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है। मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
MLA, शुभाशीष ओम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
यह घटना बाली चौक इलाके में पार्टी की एक मीटिंग के दौरान हुई, जिसमें फॉर्म बांटे जा रहे थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले लोकल मेले के कंट्रोल को लेकर मतभेद के बाद तनाव मारपीट में बदल गया। BJP के घाटल संगठनात्मक जिला के जिला कार्यकारी, सोमेन मिश्रा ने इस घटना पर बहुत अफसोसनाक जताया। उन्होंने कहा कि डेबरा MLA, शुभाशीष ओम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और वह मेडिकल निगरानी में हैं। उनकी हालत अभी स्थिर है, लेकिन वे अभी भी मेडिकल निगरानी में हैं।
ये भी पढ़ें-पॉल लिंगदोह ने मेघालय कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ, पर्यटन और सुरक्षा को मजबूत करने का किया वादा