Shillong: मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी शिलांग के वरिष्ठ विधायक (MLA) पॉल लिंगदोह ने सोमवार, 2 नवंबर को शिलांग स्थित लोक भवन में मेघालय सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल चंद्रशेखर एच. विजयशंकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा, उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग और स्नियाभालंग धर समेत कई नेता मौजूद रहे।

पर्यटन विभाग को फिर से पटरी पर लाने वादा

दरअसल, पॉल लिंगदोह हाल ही में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) छोड़कर नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) में शामिल हुए थे। मंत्री बनने के बाद उन्होंने पर्यटन विभाग को फिर से पटरी पर लाने और राज्य में पर्यटन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेघालय में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जल्द ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करने की बात भी कही।

मेघालय में बहुत पोटेंशियल है: पॉल लिंगदोह

इस दौरान पॉल लिंगदोह ने कहा कि ऐसे परियोजनाओं पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।  उन्होंने कहा कि "मैंने हमेशा कहा है कि मेघालय में बहुत पोटेंशियल है और कुछ ऐसे परियोजनाएं हैं, जो राज्य को एक टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर बेहतर बनाते हैं। इसलिए ऐसे योजनाओँ पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।" लिंगदोह ने यह भी कहा कि उनके मन में टूरिस्ट और राज्य के लोगों, दोनों की सिक्योरिटी और सेफ्टी को मजबूत करने के लिए कई कदम हैं।  इस संदर्भ में  लिंगदोह ने कहा कि, "मेरे मन में कई कदम हैं, और निश्चित रूप से हम न केवल मेघालय आने वाले पर्यटकों  को बल्कि सभी लोगों की सुरक्षा और सेफ्टी को बढ़ाएंगे।