जम्मू-कश्मीर में देर रात भूकंप के बाद आज अरुणाचल प्रदेश में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि यह भूकंप कुरुंग कुमे जिले में 3.0 तीव्रता का आया है। इसका केंद्र जमीन से 10 किमी गहराई में था।
तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई
भारत में अभी-अभी एक बार फिर से धरती कांपी है। देश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज यानी मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई। बता दें कि कुरुंग कुमे जिले में सुबह भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। आपको बता दें इससे पहले देर रात जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। फिलहाल इन झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह भूकंप
NS यानी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह 6 बजकर 43 मिनट और 16 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का क्षेत्र कुरुंग कुमे जिले में रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से तकरीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि, इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कांपी धरती, 3.1 तीव्रता के महसूस हुए झटके