Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर अयोध्या के 10वें भव्य दीपोत्सव और इससे जुड़े स्थानीय कारीगरों के महत्व को सराहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों को समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं की गई थी। लेकिन डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को मिटा दिया है। उन्होंने लिखा की दीपक किसी श्रम, उपज और किसी परिवार की आजीविका को नई रौशनी दे रहा है।
पूर्व में किसी को भी समृद्धि से जोड़ने की पहल नहीं हुई
श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है। लेकिन वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई। आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है। ऐसा है अपना दीपोत्सव... जय जय श्री राम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 2, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है। लेकिन वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई।
डबल इंजन सरकार ने अंधकार को किया दूर
आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है।
प्रदेशवासियों से की अपील
इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या दीपोत्सव में सभी प्रदेशवासियों से अपने परिवार और मिक्षों के साथ शामिल होने की अपील की। सीएम ने कहा कि अगर आस-पास में कोई वंचित परिवार हैं, तो उसकी अपने सामर्थ्य के मुताबिक मदद करें और उनकी दीपावली को भी आलोकित करें।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में लौटी हरियाली! सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 23,300 के पार