Maharashtra News : देश के कई राज्यों में बीते कुछ समय से छापा मारी कर एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री, दवा और घर का अन्य जरूरत का सामान बरामद किया गया था। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ को देखते हुए सरकार अपनी तरफ से लगातार एक्सपायरी सामान बेचने वालों पर नकेल कसने का काम कर रही है। लेकिन महाराष्ट्र में जो मामला सामना आया है उसने खुद ही सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल टपरी से खरीदा खट्टा मीठा चिवड़ा खाने से 2 साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई। चक्कर आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले में जांच करने पहुंची FDA टीम पहुंचती है। टीम में मौजूद अधिकारी को कुछ लोग घेर लेते हैं। लोग अधिकारी के मुंह में जबरन एक्सपायरी बिस्किट डालते हैं और बोलते हैं खुद खाकर देखो। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर हंगामा हो गया। दरअसल पान की टपरी से ‘खट्टा-मीठा चिवड़ा’खरीदकर खाने के बाद 2 साल के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चा चक्कर खाकर गिर गया। जिसे पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम जांच के लिए पहुंची। लेकिन टीम की कार्रवाई करने से पूर्व ही दुकानदार ने मौके से चिवड़ा हटा दिया। लेकिन दुकान से एक्सपायरी डेट वाले बिस्किट के कई पैकेट बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एक्सपायरी सामान जब्त करने के बावजूद दुकानदार पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने अधिकारी पर रिश्वत लेकर मामला दबाने का भी आरोप लगाया।

गुस्साई भीड़ ने अधिकारी को घेरा

मामले में रिश्वत की बात को लेकर गुस्साई भीड़ ने FDA अधिकारी को घेर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी के पास अधिकारी खड़े हैं। मौके पर भीड़ ने मौजूद है, जिन्होंने अधिकारी को घेरा हुआ है। कुछ लोग अधिकारी के मुह में जबरन एक्सपायरी बिस्किट डालते हुए बोल रहे हैं। “खुद खाकर देखो”। फिलहाल अब इस मामले में लोग अधिकारी और दुकानदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: नीर डोसा है कैटरीना कैफ की स्लिम फिगर का राज...जानिए कैसे बनाएं खास रेसेपी?