क्या आप भी वजन घटाने पर कर रहे हैं विचार। लेकिन स्वाद से भी समझोता नहीं करना तो आज हम आपसे एक ऐसी रेसेपी शेयर करने वाले हैं जो टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी होगी। अभी तक आपने आलू डोसा और पनीर डोसा ही खाया होगा। जिसमें मोटापा बढ़ाने के सभी गुड़ मौजूद रहते हैं। इसे बनाने के लिए भी काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। खमीर उठाने से लेकर इनो डालने तक के तमाम झंझट। लेकिन क्या आपने कभी नीर डोसा खाया है... जी हां यह वहीं नाश्ता है जिसे कैटरीना कैफ सुबह अपने ब्रेकफास्ट में खाती है। जो हेल्दी भी है और वजन को संतुलित करने में भी कारगर साबित होता है।

इसमें ग्लूटेन की मात्रा भी नहीं

इतना ही नहीं इसे खाने के पेट भी भर जाता है। तो चलिए आज हम आपसे कैटरीना कैफ जैसी स्लिम फिगर पाने के साथ-साथ स्वाद से समझौता न करते हुए नीर डोसा की रेसेपी शेयर करते हैं। नीर डोसा एक हेल्दी साउथ इंडियन फूड्स का ही बेहतर ऑप्शन है। कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों का पारंपरिक ब्रेकफास्ट नीर डोसा बगैर किसी तेल या घी के तैयार होता है। इसमें ग्लूटेन की मात्रा भी नहीं होती। रूई की तरह सॉफ्ट, पचाने में आसान और शरीर को दिनभर एक्टिव रखने के साथ ही जल्दी भूख भी नहीं लगने देता।


नीर डोसा बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री

कच्चा चावल 4 से 5 घंटे पानी में भीगा हुआ। (1 कप) इसमें आप सोना मसूरी या कोई भी डोसा बनाने वाले चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कसा हुआ ताजा नारियल-1/2 कप

पानी - 2 से 2.5 कप (बैटर को पतला बनाना है।)

नमक स्वादानुसार


जरिए बताते हैं इसे बनाने की विधि

. सबसे पहले भीगे हुए चावल और कसा हुआ नारियल को एक साथ मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर पतला पीस लें। बैटर एकदम स्मूथ होना चाहिए।

. पीसे हुए बैटर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। इसमें स्वादानुसार नमक और 2 कप जितना पानी डालें। इसका घोल एकदम पतला होना चाहिए। अगर घोल पतला नहीं होगा तो नीर डोसा जालीदार और सॉफ्ट नहीं बनेगा।

. अब तवे को तेज गरम कर लें। इसे बनाने के लिए आप नॉन स्टिक तवे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर वह नहीं है तो कास्ट आयरन तवे को गैस पर तेज गरम कर लें। क्योंकि नीर डोसा बनाने के लिए तवा तेज गरम होना बेहद जरूरी है।

. बैटर डालने के लिए गरम तेल डालने की जरूरत नहीं है। आप सीधा कटोरी या करछी की मदद से पतला बैटर तवे के बाहर से शुरु करते हुए बीच में डाले। बैटर डालत ही तवे पर जाली बनने लगेगी।

. गैस की आंच को तेज या मध्यम करते रहे। डोसा को ढक्कन से ढक्कर 40 से 50 सेकेंड तक पकाएं। नीर डोसा को बनाते समय पलटने की भी जरूरत नहीं है।

. जब डोसा तवे से किनारे छोड़ने लगे और ऊपरी परत सूखी दिखाई दे तो उसे हाथ से मोडकर निकाल लें।

. तैयार है आपका बगैरे तेल और बगैर घी वाला डोसा। इसे आज नारियल की चटनी या सांभर के साथ भी खा सकते हैं।

 
यह भी पढ़ें: डरावनी या अनोखी परंपरा! आखिर क्यों इंडोनेशिया में शव को साथ रखते हैं लोग?