मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे एक साथ मिलकर प्रदर्शन कर रही हैं। इस प्रदर्शन में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ी का आरोप लगा रही हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही हैं।

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

यह प्रदर्शन मार्च मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक जाएगी। जहां नेता सभा को संबोधित करेंगे। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इस संदर्भ में संजय राउत ने कहा कि यह प्रदर्शन देश में चल रहे हिटलरशाही शासन, चुनाव आयोग एवं सुप्रीम कोर्ट को जेब में रखने, तानाशाही चलाने, वोट चुराने, और सांसदों व विधायकों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में बगावत की गूंज

इसके साथ ही शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुनाव प्रक्रिया और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिशों का एक साथ जवाब है। यह इन सबके खिलाफ एक बगावत है, बिल्कुल 1857 की तरह। उन्होंने कहा कि, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने इस प्रोटेस्ट मार्च का ऐलान किया है।

'इलेक्शन कमीशन हटाओ, देश बचाओ' का नारा

वहीं इस प्रदर्शन को लेकर शिवसेना (UBT) के MP अरविंद सावंत ने कहा कि, आज देश में हर जगह चुनाव आयोग के अंदर हो रहे भ्रष्टाचार और उनके काम करने के तरीके को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। क्योंकि वे गैर-कानूनी एवं गैर-संवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं। इस मुद्दे ने पूरे भारत में हंगामा खड़ा कर दिया है। लेकिन यह हंगामा तब और मज़बूत होता है जब 'ठाकरे' का नाम आता है। उन्होंने कहा कि, हम 'इलेक्शन कमीशन हटाओ, देश बचाओ' के नारे के साथ मज़बूती से खड़े हैं। 'देश बचाओ' से हमारा मतलब देश के संविधान और उसकी डेमोक्रेसी को बचाना है।

ये भी पढ़ें-ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के पास आसान या कठिन रास्ते का विकल्प