वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वॉशिंगटन जल्द ही ईरान पर फैसला लेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, तेहरान को या तो "आसान रास्ता या कठिन रास्ता" अपनाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान "खत्म" हो चुका है। इसलिए ईरान के बारे में मुझे एक फैसला लेना होगा।
नतीजा या तो आसान तरीका होगा या मुश्किल: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, नतीजा या तो आसान तरीका होगा या मुश्किल। ईरान के बारे में मुझे एक फैसला लेना है। ईरान पूरी तरह तबाह हो चुका है। ट्रंप ने अपनी कार्रवाई की योजनाओं को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी। इस संदर्भ में उन्होंने कहा है कि स्थिति अनुकूल रूप से आगे बढ़ रही है और ईरान की स्थिति अच्छी नहीं है।
ईरान के साथ संघर्ष बहुत जल्द होगा समाप्त
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि, बातचीत के दौर ठीक चल रहे हैं और हालात अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं पर ईरान अच्छा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि, ईरान के साथ संघर्ष "बहुत जल्दी" समाप्त हो जाएगा और शत्रुता समाप्त होने के बाद तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी। अब ईरान के सामने यह विकल्प है कि संघर्ष का अंत कैसे होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, ईरान का अंत बहुत जल्द किसी न किसी तरह से हो जाएगा।
युद्ध खत्म होने पर तेल की कीमतों में आएगी गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के मुद्रा संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए मीडिया से कहा कि, ईरान में उच्च मुद्रास्फीति, धन की कमी और देश की सेना, नौसेना एवं वायु सेना काफी कमजोर हो गई है। किसी न किसी तरह से, यह बहुत जल्दी खत्म होने वाला है। जब यह खत्म होगा, तो तेल की कीमतों में गिरावट आएगी।
ये भी पढ़ें-ECI विवाद के बीच शिवराज का विपक्ष पर हमला, बोले- 'जनता के जनादेश का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत'