Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योकोसुका में जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) के नौसैनिक अड्डे का दौरा किया और मोगामी-क्लास के मल्टी-मिशन फ्रिगेट 'JS नतोरी' का निरीक्षण किया। JMSDF नौसैनिक अड्डे के अपने दौरे के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जापान के रक्षा मंत्री शिनजिरो कोइज़ुमी भी मौजूद थे।

बीते कुछ महीनों में भारत ने जापान से अपने रिश्तें बेहतर किए है। राजनाथ सिंह के जापान पहुंचते ही चीन के तोते उड़ गए है। चीन और जापान के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। आइए समझते है कि रक्षा मंत्री का दौरा भारत के लिए कैसे साबित हो सकता है गेमचेंजर?

जापान के युद्धपोत को भी देखेंगे राजनाथ सिंह

इस दौरे का एक और महत्वपूर्ण पहलू जापान की नौसैनिक क्षमताओं को करीब से समझना है। राजनाथ सिंह जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे भी पहुंचे हैं। जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने उन्हें अपने गृह क्षेत्र योकोसुका आने और जापान के मोगामी क्लास फ्रिगेट का दौरा कराने की पेशकश की थी।

यह दौरा दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग और आधुनिक युद्धपोत तकनीक को समझने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

क्या भारत की नई रणनीति से बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन?

कुल मिलाकर, राजनाथ सिंह का जापान दौरा भारत की रक्षा कूटनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत अब केवल सैन्य उपकरण खरीदने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि तकनीक, संयुक्त अभ्यास, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उत्पादन में भी अपने साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ा रहा है।

जापान के साथ मजबूत होते रिश्ते भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी रणनीतिक भूमिका मजबूत करने का अवसर देते हैं। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती ताकत से निपटने के लिए यह भारत का बड़ा कदम माना जा सकता है।

चीन के क्यों उड़े तोते?

बता दें कि चीन और जापान के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। वहीं भारत लगातार जापान के साथ अपनी दोस्ती बढ़ाने में लगा हुआ है। अगर भारत के लिहाज से देखें तो,

हिंद महासागर में भारत की मजबूत पकड़, जापान की तकनीक और भारत की ताकत, क्वाड से बढ़ता रणनीतिक सहयोग, चीन की समुद्री रणनीति को चुनौती शामिल है। यह काम है कि चीन की हालत खराब है।

यह भी पढ़े - US-Iran War से पहले ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की महाबैठक, मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट, देखें रिपोर्ट