Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग सफर 17 नवंबर 2026 को समाप्त हुआ। धोनी पिछले सीजन चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेले थे और उम्मीद थी कि आईपीएल 2027 में धोनी अपनी तूफानी पारी से फैंस का मनोरंजन करेंगे, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले धोनी ने प्रशंसकों को बड़ा झटका दिया है। लेकिन अब सीएसके के अंदर ही अगले धोनी को तैयार किया जा रहा है, जिसपर येलो आर्मी करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये युवा खिलाड़ी।

ये बनेगा CSK का अगला धोनी!

महेंद्र सिंह धोनी की कमी को भरपाना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी मुश्किल होगा, क्योंकि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया था। धोनी 2008 से टीम का हिस्सा थे और जब उनके साथ के खिलाड़ी एक के बाद एक पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह रहे थे, उस समय भी धोनी आईपीएल में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे थे। लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला धोनी कार्तिक शर्मा बन सकते हैं, जिनको आईपीएल 2027 सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है।

14.2 करोड़ रुपये में किया रिटेन

कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और पिछले सीजन उन्होंने 11 मैचों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

कार्तिक ने सीएसके के लिए खेले 11 मैचों में 32.77 की दमदार औसत और 136.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 295 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं।

उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को रिटेन करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि, कार्तिक धोनी की तरह ही मिडिल ऑर्डर में आक्रामक पारी खेलने के लिए पहचाने जाते हैं।

154.38 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

20 वर्षींय विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में तूफानी बैटिंग कर रहे हैं। इस दौरान इस युवा बल्लेबाज ने 3 पारियों में 44 की औसत और 154.38 के स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए हैं।

कार्तिक की यह दोनों ही पारियां राजस्थान की जीत में आई है और यह दर्शाता है कि यह 20 वर्षींय बल्लेबाज अपने करियर के दूसरे आईपीएल सीजन में बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। 

ये भी पढ़ें- सिर्फ रोहित ही नहीं, MI की कप्तानी के लिए ये 2 खिलाड़ी भी हैं प्रबल दावेदार! एक मुंबई का फ्यूचर